क्राइमटॉप स्टोरीज़

CG : पति-पत्नी की लाश मिली : बड़े कारोबारी घराने के एक ही घर में दो अलग-अलग जगह फंदे पर लटकी मिली लाश… दो सुसाइट नोट भी मिला… इलाके में सनसनी…

अंबिकापुर 3 दिसंबर 2021। एक बड़े कारोबारी घराने में एक साथ दो लाशें मिलने से सनसनी मच गयी। दोनों के शव फंदे में लटके मिले हैं, लिहाजा आशंका है कि पति-पत्नी दोनों ने आत्महत्या की है। मृतक का नाम विवेक गुप्ता है, जबकि उनकी पत्नी का नाम श्वेता गुप्ता है। घटना कोतवाली क्षेत्र की है, जहां स्टेट बैक मेन ब्रांच के पीछे फर्स्ट फ्लोर पर मिली है। जानकारी के मुताबिक विवेक गुप्ता एक इंश्योरेंस कंपनी में काम करते थे। ग्राउड फ्लोर पर विवेक गुप्ता के छोटे भाई का परिवार रहता था।

विवेक और श्वेता की शादी 20 साल हो चुकी थी, लेकिन दोनों की संतानें नहीं था। बच्चा को एडॉप्ट करने की प्रक्रिया भी चल रही थी, लेकिन इसी बीच बुधवार-गुरूवार की दरम्यानी वक्त में पति-पत्नी की लाश मिली है। पुलिस को मौके से दो अलग-अलग सुसाइड नोट मिले हैं।

बुधवार से ही दोनों ने घर का दरवाजा नहीं खुला था। गुरुवार को भी जब दरवाजा नहीं खुला तो कोई जवाब नहीं मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी और लॉक तोड़कर पुलिस अंदर गयी, तो बेडरूम में विवेक का शव फंदे पर लटका था, जबकि उनकी पत्नी का शव किचन में लटका हुआ था। सुसाइड नोट के बारे में पुलिस अभी कोई जानकारी नहीं दे रही है।

Back to top button