अध्यातम

5 June 2023 Rashifal : सप्ताह के पहले दिन इन राशियों पर बरसेगी कृपा, स्वास्थ्य और दोस्तों से रहना होगा सावधान

5 जून 2023 का राशिफल : आज के दिन चन्द्रमा धनु राशि में है व मूल नक्षत्र का प्रथम चरण है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज धनु व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज सिंह राशि के जातक नौकरी में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज वृष व तुला राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण वाहन प्रयोग के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं…

मेष राशिफल
आज शनि एकादश, चन्द्रमा नवम व इस राशि के गुरु व्यवसाय में बड़ा लाभ दे सकता है। मेष राशि वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। जो जातक घर से दूर रहे हैं, उन्हें अपने परिवार की याद सताएगी। व्यवसाय कर रहे जातक व्यवसाय को आगे बढ़ाने के प्रयास करते हुए नजर आएंगे। पिताजी आपके व्यवसाय में धन खर्च करेंगे। माता जी से आप अपने मन की बातों को साझा करेंगे। छात्र खूब मन लगाकर पढ़ाई करते हुए नजर आएंगे.बिजनेस पार्टनरशिप को लेकर लाभ रहेगा। जल्द ही नौकरी में पद परिवर्तन की संभावना है। व्यावसायिक यात्रा के संयोग हैं। पीला व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

वृष राशिफल
आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है। नौकरी में रुके धन का आगमन हो सकता है। आध्यात्म की तरफ अग्रसर होंगे। नारंगी व पीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। आज का दिन आपका बढ़िया रहने वाला है। परिवार वालों का भरपूर सहयोग मिलेगा. परिवार वालों के साथ आप किसी पार्टी में शामिल होंगे, जहां सभी लोगों से मेल-मिलाप होगा. आज किसी खास शख्स से भी मुलाकात होगी, जिससे मिलकर आप काफी खुश नजर आएंगे. प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने प्रेमी के साथ प्यार भरे पल व्यतीत करेंगे, अपने परिवार वालों से भी मिलवाएंगे, जिससे विवाह में देरी ना हो.

मिथुन राशिफल
अष्टम सूर्य स्वास्थ्य के लिए शुभ है। आज के दिन मेष के गुरु व सप्तम चन्द्रमा नौकरी के लिए अनुकूल है। यात्रा सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है।तिल व चावल का दान करें। आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आप किसी से तर्क वितर्क भारी बातें ना करें । प्रबंधन के मामलों की अवहेलना से बचें। मामा पक्ष की ओर से आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। कला कौशल से आप एक अच्छी जगह बनाने में कामयाब रहेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए आपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी।

कर्क राशिफल
शुक्र आईटी व मीडिया नौकरी के लिए अच्छा है। गुरु मेष तथा चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज इस राशि से खष्ठम में शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। हरा व नीला रंग शुभ है। करीबियों के साथ आप आगे बढ़ेंगे और वरिष्ठ सदस्यों की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। बिजनेस कर रहे लोग यदि मंदी को लेकर परेशान चल रहे हैं तो उन्हें कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव करने होंगे। आप अपने मित्रों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। माताजी को आज कोई शारीरिक कष्ट होने से आप परेशान रहेंगे।

सिंह राशिफल
चन्द्रमा इसी राशि से पंचम, गुरु मेष व दशम सूर्य व्यवसाय के लिए शुभ है। चन्द्रमा व गुरु नौकरी में किसी नवीन पोस्ट से लाभ देंगे। हरा व आसमानी रंग शुभ है। गुड़ का दान करें। आज का दिन आपके लिए उत्तम रुप से फलदायक रहने वाला है। आज घर में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। कामकाज के मामलों में आप सक्रियता बनाए रखें। किसी से जिद्द व अहंकार भरी बातें करने से बचें। विद्यार्थियों को आज किसी नई परीक्षा को देने का मौका मिलेगा। माता जी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।

कन्या राशिफल
चन्द्रमा चतुर्थ तथा सूर्य इसी राशि से नवम रहकर नौकरी सम्बंधित रुके कार्यों में लाभ देंगे। सप्तम गुरु जीवन साथी के लिए लाभकारी है। शनि भी मकर का होकर मंगलमय है जो पॉलिटिक्स में सफलता देगा। नीला व हरा रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। आपको अपने किसी परिजन की ओर से कोई आवश्यक सूचना प्राप्त हो सकती है। सामाजिक कार्यक्रमों में कार्यरत लोगों को आज अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा नहीं तो कोई उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकता है। कुछ नए संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है।

तुला राशिफल
सूर्य इसी राशि से अष्टम तथा गुरु मेष में होकर व्यवसाय के लिए शुभ फलदायक हैं। नौकरी को लेकर थोड़ा तनाव संभव है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। परिवार का सहयोग मिलेगा। सफेद व बैगनी रंग शुभ है। धन के व्यय पर नियंत्रण रखें। शमी का वृक्ष लगाएं। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप के मान सम्मान में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और रक्त संबंधी रिश्ते में मजबूती आएगी। आप सबको जोड़ने में कामयाब रहेंगे। आप अपनी वाणी व व्यवहार में मधुरता बनाए रखें नहीं तो समस्या हो सकती है। व्यक्तिगत प्रयासों को बढ़ावा मिलेगा।आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से खुशियां बनी रहेगी।

वृश्चिक राशिफल
सूर्य सप्तम व मेष के गुरु व्यावसायिक कार्यों में प्रगति देंगे। गुरु शिक्षा के लिए मंगलमय है। आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है। कर्क व मकर राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। तिल व चावल का दान करें। कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा । व्यवसाय से जुड़े कुछ मुद्दे भी सुलझेंगे। आधुनिक विषयों में भी आपकी रूचि बढ़ेगी। आप बिजनेस में भी कुछ नए उपकरणों को शामिल कर सकते हैं जिससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपके कामों की गति तेज रहेगी।

धनु राशिफल
आज चन्द्रमा धनु राशि में गोचर है। व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी । नौकरी में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। सप्त अन्न का दान करें। आप अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखें नहीं तो बाद में समस्या होगी। किसी काम को अति उत्साहित होकर ना करें, नहीं तो वह आपको गलत समझ सकते है। आवश्यक कार्य को आप समय रहते पूरा करें और अपनी आय और व्यय के लिए एक बजट बनाकर चलें।

मकर राशिफल
सूर्य वृष व गुरु चतुर्थ गोचर करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। शिक्षा में प्रोग्रेस है। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी। परिवार में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। नीला व हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। अपने खानपान को बेहतर बनाए रखें तभी आप किसी रोग से आसानी से लड़ सकते हैं। परिवार में आपको किसी सदस्य के विवाह चिंता सता सकती है। कार्यक्षेत्र में आप किसी काम को करने में जल्दबाजी ना दिखाएं नहीं तो बाद में आपको समस्या होगी।

कुंभ राशिफल
सूर्य चतुर्थ व शनि भी इसी राशि में है। चन्द्रमा धनु तथा गुरु मेष में है। नौकरी को लेकर लाभ रहेगा। व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे। गुरु व चन्द्रमा शुभ फल देंगे। आत्मबल में वृद्धि होगी। आसमानी व नीला रंग शुभ है। मूंग का दान करना श्रेयष्कर है। परस्पर सहयोग की भावना आपके अंदर बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारी बढ़ने से आपके ऊपर काम का बोझ आ सकता है। आप उससे टकराएंगे नहीं और उनका डटकर सामना करेंगे। माताजी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

मीन राशिफल
नौकरी में उन्नति होगी। शुक्र व बुध फाइनेंसियल नौकरी में लाभ के संकेत दे रहे हैं। व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा कार्य संभावित है। यात्रा में व्यस्त रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। मसूर का दान करें। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। मित्रों के साथ आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आप किसी जोखिम भरे काम में हाथ ना डालें नहीं तो आपको बाद में समस्या हो सकती है। धार्मिक कार्यों के प्रति भी आपकी आस्था बढ़ेगी।

Back to top button