बिग ब्रेकिंग

5 लोगों की मौत : एक ही परिवार के 5 लोगों की गयी जान… दीवार गिरने से हुआ हादसा

कांकेर 15 अगस्त 2022। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व छत्तीसगढ़ से एक बड़ी दर्दनाक घटना सामने आयी है। एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गयी। मृतक में तीन बच्चे और पति पत्नी शामिल है। हादसा उस वकत हुआ, जब तेज बारिश में एक दीवार ढह गयी। घटना पखांजूर के बांदे थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है।

घटना इरपानार के पीवी 110 में हुआ है। यहां एक ही परिवार के 5 लोगों के ऊपर घर की दीवार गिर गयी। इस घटना में पूरे परिवार की मौत हो गयी। हादसे की जानकारी तुरंत लोगों को नहीं हुई। सुबह जब लोगों ने घर की दीवार गिरी देखी तो घटना की जानकारी मिली।  ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दी है।

पुलिस के पहुंचने के बाद ही आगे कार्रवाई होगी। परिवार में कौन-कौन और लोग हैं, इसका पता नहीं चल सका है। हालांकि आशंका जताई जा रही है कि हादसे में परिवार के सभी लोगों की मौत हुई है। कांकेर में लगातार बारिश हो रही है। इसके चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

Back to top button