हेडलाइन

आरक्षक बर्खास्त: SP ने किया जवान को बर्खास्त, तीन दिन के भीतर 2 की गयी नौकरी, महादेव सट्टा एप में संलिप्त पुलिसकर्मियों में मची खलबली

दुर्ग 5 फरवरी 2024।दुर्ग में तीन दिन के भीतर दो आरक्षकों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। दोनों आरक्षक का नाम महादेव सट्टा एप में आया था। दुर्ग एसपी की कमान संभालते ही जितेंद्र शुक्ला ने ये दूसरी बर्खास्तगी की है। बर्खास्त जवान का नाम भीम सिंह यादव है। भीम सिंह महादेव आनलाईन सट्टा मामले में जेल में बंद है। मामले पर दुर्ग एसपी ने कार्यवाही करते हुए आरक्षक को बर्खास्त कर दिया है।

Malaika Arora के Ex हसबेंड ने रचाई दूसरी शादी,जिसके चलते मलाइका को कई सवालो का करना पड़ा सामना,फैन्स को मिला मजेदार जवाब

दरअसल दुर्ग जिले के सुपेला थाने में पदस्थ आरक्षक भीम सिंह यादव को 3 नवंबर 2023 को प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने आनलाईन महादेव बुक संलिप्तता पाये जाने और उसमें मनी लाॅंड्रिग के केस में गिरफ्तार किया था। जिसके बाद से अब तक वह जेल में है।

आज दुर्ग पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला ने आदेश जारी उसे बर्खास्त कर दिया। जारी आदेश में उल्लेखित है कि आरक्षक की ऐसी प्रवृत्ति से कर्मचारी का पुलिस जैसे अनुशासित विभाग में बना रहना विभाग या जनहित में उचित नहीं है। विभागीय कर्मचारी द्वारा इस प्रकार से गंभीर आपराधिक कृत्य प्रदर्शित करने पर कड़ी कार्यवाही किया जाना जरूरी है, ताकि समाज में विभाग के उच्च स्तरीय मानकों की छवि बरकरार रहने के साथ ही विभागीय व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे।

आरक्षक बर्खास्त: SP ने किया जवान को बर्खास्त, तीन दिन के भीतर 2 की गयी नौकरी, महादेव सट्टा एप में संलिप्त पुलिसकर्मियों में मची खलबली

Mahtari Vandan Yojana: तीन दिन में 17 लाख महिलाओं ने भरा आवेदन, इस जिले में सबसे ज्यादा आये फार्म

Back to top button