हेडलाइन

CG NEWS- 3 भाई-बहनों की मौत- डबरी में तीन मासूम बच्चें डूबे, तीनों की मौके पर मौत, घटना के वक्त मां-बाप गये थे मजदूरी करने,गांव में पसरा मातम….

जीपीएम 28 अगस्त 2022। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला में डबरी में नहाने के दौरान तीन मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गयी। तीन बच्चों सगे भाई-बहन थे। बताया जा रहा हैं कि मृतक बच्चों के परिजन मजदूरी करने गये हुए थे। इसी दौरान तीनों बच्चों गांव में मनरेगा में बने डबरी में नहाने चले गये और उनकी डूबने से मौत हो गयी।

पूरा घटनाक्रम मरवाही थाना क्षेत्र के ग्राम बहुटा डोल का हैं। बताया जा रहा हैं कि ग्राम पथर्री में तुलसी सिंह का परिवार निवास करता हैं। आज सुबह के वक्त वह अपने तीन बच्चों और पत्नी के साथ ग्राम बहुटा डोल खेती के काम से आया हुआ था। बताया जा रहा हैं कि तुलसी और उसकी पत्नी खेती किसानी के काम में व्यस्त हो गये थे। इसी दौरान उसकी 16 साल की बेटी चांदनी 12 साल का सुधार और 8 साल की भागवती सरपंच के घर के पीछे बने डबरी में नहाने चले गये।

डबरी में बारिश का पानी भरा होने के कारण बच्चों को गहराई का अनुमान नही हुआ और तीनों बच्चें एकाएक गहरे पानी में डूब गये। इधर काफी देर तक बच्चों के नही दिखने पर उनके माता पिता ने बच्चों की तलाश शुरू की। बच्चों को खोजने के दौरान ही एक बच्चे का शव डबरी में दिखा, जिसे देखकर उन्होंने शोर मचाकर मदद की गुहार लगायी। इसके बाद गांव के लोगोें की मदद से डबरी में बच्चों की खोजबीन शुरू किया गया।

जिसमें दो अन्य बच्चों का शव भी डबरी से बरामद किया गया। इस घटना के तुरंत बाद डायल 108 की मदद से तीनों बच्चों को लेकर मरवाही अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टरी परीक्षण उपरांत तीनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना को जिसने भी देखा सभी स्तब्ध रह गए। तीन मासूम भाई बहनों की मौत की घटना के बाद से पूरे गांव में मातम व्याप्त हैं।

Back to top button