पॉलिटिकल

चुनाव प्रचार पर निकले प्रत्याशी की गाड़ी पर फायरिंग, काफिले पर किया गया हमला, बाल बाल बचें सपा प्रत्याशी….

 

उत्तर प्रदेश 19 फरवरी 2022 । उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए निकले सपा प्रत्याशी की गाड़ी पर फायरिंग करने के साथ ही काफिले पर हमला किया गया है। इस घटना में सपा प्रत्याशी जहां बाल बाल बच गये, वही घटना को लेकर अब आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।

उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव के तीसरे चरण के ठीक पहले शुक्रवार देर रात यहां सपा प्रत्याशी की कार पर फायरिंग की घटना अयोध्या में सामने आयी है। बताया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अभय सिंह के काफिले पर अज्ञात लोगो ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि इस हमले में जहां कार छतिग्रस्त हो गई है, वही सपा प्रत्याशी अभय सिंह बाल बाल बच गये।

यह हमला उस वक्त हुआ जब अभय सिंह उनियार से जाहना बाजार जा रहे थे। हम आपको बता दे कि उत्तर प्रदेश में अयोध्या जिले की गोसाईगंज सीट से अभय सिंह समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी हैं। यहां पांचवें चरण में चुनाव होना है। सपा प्रत्याशी अभय सिंह के खिलाफ भाजपा ने आरती तिवारी को चुनावी मैदान में उतारा है। आरती तिवारी भाजपा के ही पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी की पत्नी हैं। जिनसे सीधा मुकाबला सपा प्रत्याशी अभय सिंह का है। ऐसे में इस हमले को लेकर एक बार फिर आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।

Back to top button