ये तस्वीर कुछ अलग है: पूर्व CM भूपेश बघेल भी पहुंचे विष्णुदेव साय के शपथ ग्रहण में, पीएम मोदी ने पूछा, और भूपेश जी ! कैसे हैं ?
रायपुर 13 दिसंबर 2023। सियासी फिजा में हर 5 साल पर धूप और छांव होती रहती है। 2018 में कांग्रेस ने भाजपा को हराकर सरकार बनायी, तो 2023 में दोबारा से बीजेपी ने कांग्रेस से सत्ता छीन ली। आज सूबे के नये मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शपथ लिया। शपथ ग्रहण समारोह मंच पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राज्यसभा सांसद जगत प्रकाश नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा मौजूद थे।
लेकिन मेहमानों में आज सबसे ज्यादा नजर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल पर थी। पहले तो कयास यही थे कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शपथ ग्रहण में शामिल होंगे या नहीं। ऐसा इसलिए, क्योंकि आज ही कांग्रेस विधायक दल की भी बैठक थी, लेकिन शपथ ग्रहण में विलंब होने की वजह से वो नियत समय पर शपथ ग्रहण में पहुंच गये।
मुख्य मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और रमन सिंह अगल-बगल की कुर्सी बैठे थे। वहीं डिप्टी सीएम सिंहदेव दूसरी कतार में बैठे थे। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जहां धीर गंभीर मुद्रा में पूरे कार्यक्रम के दौरान बैठे रहे। इस दौरान बीच-बीच में भाजपा के कुछ शीर्ष नेता उनसे आकर बातचीत जरूर की, लेकिन रमन सिंह से उनकी बातचीत नहीं हुई। कार्यक्रम खत्म होने के बाद खुद प्रधानमंत्री मोदी उनके पास आये और कहा…और बघेल जी, कैसे हैं। जवाब में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, अच्छा हूं।