ब्यूरोक्रेट्स

IPS संतोष सिंह की एक मुहिम, जो मिसाल बन गयी : नशे के खिलाफ इस अभियान ने युवाओं को सुधरने का मौका भी दिया….नशे के सौदागरों में डर भी जगाया

 

राजनांदगांव 7 जुलाई 2022। राजनांदगांव के एसपी संतोष सिंह का आज तबादला कोरबा एसपी के तौर पर हुआ है। जनवरी की 6 तारीख को उन्होंने राजनांदगांव की कमान संभाली थी, लेकिन 6 माह 1 दिन के अपने छोटे से कार्यकाल में उन्होंने जो कर दिखाया, वो एक मिलास है। नशे के खिलाफ उनकी मुहिम “निजात” को देश-प्रदेश स्तर पर सुर्खियां मिली। नशे के खिलाफ इस अभियान ने जन जागरूकता और समाजिक समर्थन के बूते इस कदर असर डाला, कि एक तरफ जहां नशे के सौदागरों में डर बैठ गया, तो वहीं दूसरी तरफ नशा छोड़ने के लिए तैयार युवाओं को एक दिशा भी दिखायी। इस अभियान में मुख्य रूप से तीन बिंदु- कड़ी पुलिस कार्यवाही, व्यापक जन-जागरूकता और नशे के आदी लोगों की काउसलिंग व पुनर्वास में मदद-शामिल हैं। अवैध नशा जो अपराध के साथ सामाजिक बुराई भी है, उससे लड़ाई में यह अभियान कारगर योगदान दे रहा है। इस अभियान की औपचारिक शुभारंभ गणतंत्र दिवस के अवसर पर माननीय रविन्द्र चौबे, मंत्री छत्तीसगढ़ शासन द्वारा निजात रथ को हरी झंडी दिखा कर किया गया। कलेक्टर तारन सिन्हा, महापौर हेमा देशमुख एवं अन्य जन-प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। अभी जिले के हर छोटे-बड़े कस्बे एवं गावों में निजात अभियान पर पुलिस के जवानों के द्वारा नशा मुक्त बनाने की अपील कर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

जागरूकता अभियान

विगत 06 माह में जिले में अब तक 1205 गांवों/कस्बा/स्कूल/कालेज / बाजार में एवं 2280 वाल-पेंटिग/बैनर-पोस्टर्स के माध्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक किया गया है। यह अभियान अब आमजन का कार्यक्रम बन गया है व लोगों के द्वारा काफी सराहा जा रहा है।

राजनांदगांव पुलिस के द्वारा एक रैप सॉग के साथ शार्ट मूवी ‘‘मिले निजात’’ नाम से एवं ‘‘रेडिया जिंगल’’ का निर्माण इस अभियान के प्रचार-प्रसार और नशे के दुष्प्रभाव को बताने के लिए किया गया है। साथ ही नुक्कड़-नाटक, रैली, दौड़, विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। डोंगरगढ़ में स्थित माता बम्लेशवरी मंदिर में चैत्र नवरात्री में सैकडों की संख्या में श्रद्धालु प्रदेश के विभिन्न जिलों एवं अन्य राज्यों से भी आते है इस अवसर पर भी समस्त मार्ग में निजात के बैनर-पोस्टर सेल्फी जोन और वॉल पेटिंग लगाकर लोगो को इस अभियान के बारे में जागरूक किया किया गया।


पद्मश्री फुलबासन बाई यादव, अध्यक्ष मां बम्लेश्वरी जनहीत कार्य समिति अध्यक्ष डोंगरगढ़ संस्था के द्वारा गुलाबी गैंग के माध्यम से गांव-गांव में जाकर निजात अभियान का प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

पुलिस के निजात अभियान को छालीवुड और बॉलीवुड इंडस्ट्रीज के सितारों का रुछपरंज ( रु निजात ) के समर्थन में पद्मश्री अनुज शर्मा, पंडवानी लोक गीत-नाट्य की पहली महिला कलाकार पद्मविभूषण तीजन बाई, छत्तीसगढ़ राज्य की स्वर कोकिला पद्मश्री ममता चन्द्राकर, पद्मश्री फुलबासन बाई यादव, अर्न्तराष्ट्रीय हॉकी खिलाडी पद्मश्री एवं अर्जुन अवार्ड श्रीमती सबा अंजुम, पद्मश्री एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती शमशाद बेगम, जाकिर हुसैन, गोपाल के सिंह, योगेश अग्रवाल, प्रकाश अवस्थी, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक, छ.ग. राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग अध्यक्ष श्रीमती तेजकुवंर नेताम, आदि ने अपील की है।


छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध जसगीत गायक दिलीप षडंगी, राकेश शर्मा, मोना सेन, सुनील तिवारी, अंचल शर्मा आदि के द्वारा समर्थन दिया गया है। बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों- प्रभुदेवा, अरबाज खान, राजपाल यादव, कैलाश खेर, सुनील ग्रोवर, राजू श्रीवास्तव, कविता कृष्णमूर्ति, पीयूष मिश्रा, यश अजय सिंह, शहवार अली, वीरेंद्र सक्सेना, भगवान तिवारी आदि ने अपील की है।

गण्डई, अं.चौकी एवं डोंगरगांव में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें पद्मश्री फुलबासन यादव एवं क्षेत्र के विधायक यशोदा वर्मा(वि.स.खैरागढ़), इंदरशाह मंडावी(वि.स. मोहला-मानपुर), छन्नी चंदु साहू(वि.स.खुज्जी) एवं श्री दलेश्वर साहू (वि.स.डोंगरगांव) व अन्य जनप्रतिनिधीगण तथा आस-पास क्षेत्र के ग्रामिणों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिये। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को नशा मुक्ति के विरूद्ध सामुहिक संकल्प दिलाया गया।

‘‘निजात साप्ताहिक कार्यक्रम’’ दिनांक 14.05.2022 से 20.05.2022 तक रक्षित केंद्र राजनांदगांव एवं सभी थाना/चौकी में चलाया गया। जिसमें सभी आयु वर्गों के प्रतिभागियों के लिए विभिन्न कार्यक्रम जैसे रंगोली, मेंहदी, थाली सजाओ, मटका फोड़ खेलकुल आदि प्रतियोगिताएं आयोजित कर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान में आये प्रतिभागियों का प्रसस्थि प्रत्र एवं मेडल देकर पुरूस्कृत किया गया।

इंदिरा कला संगीत विश्व विद्यालय खैरागढ़ में निजात अभियान किया जिसमें विश्वविद्यालय के नाट्य विभाग द्वारा एक रैप सांग पोजेक्टर के माध्यम से दिखाया गया तथा नशा मुक्ति पर बनाया गया गीत व नाट्य मंचन की प्रस्तुति दी गई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती यशोदा वर्मा(वि.स.खैरागढ़) रहे।

खैरागढ़ थाना परिसर में निजात अभियान के तहत् विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर में आमजन सहित पुलिस विभाग के अधि./कर्मरियों ने भाग लेकर कुल 67 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं को पुलिस द्वारा प्रमाण-पत्र, पेन एवं हेलमेट वितरण कर पुरूष्कृत किया

भारत सरकार एवं पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देश में ‘‘नशे से आजादी पखवाड़ा’’ अभियान चलाये जाने के परिपालन में दिनांक 12.06.2022 से 26.06.2022 तक ‘‘नशे से आजादी पखवाड़ा’’ अभियान चलाया गया। इसकी शुभारंभ 12 जुन 2022 को म्युनिसिपल स्कूल मैदान राजनांदगांव से ‘‘निजात रन’’ द्वारा की गई। जिसमें लगभग 3000-3500 बच्चे/महिलाएं/पुरूषों ने भाग लिया। जिले के सभी थाना/चौकी क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किये। समापन अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस 26 जुन को डोंगरगढ़, खैरागढ़ एवं मानपुर निजात दौड़/सायकल/ बाइक रैली का आयोजन किया गया। क्षेत्र के विधायक श्री भुनेश्वर बघेल(वि.स.डोंगरगढ़) अन्य जनप्रतिनिधीगण तथा आम जनता के साथ छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिये।

कांउसलिंग


निजात अभियान के तीसरे चरण के तहत पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशन में अब नशे के आदी लोगों की काउसलिंग सभी थाना/चौकियों में प्रारंभ की गई है। जिसके तहत् नशे के आदी लोगों को चिन्हकित कर उन्हें थाना बुलाकर उनसे बातचीत कर उन्हें नशे के कारण उनके शरीर में दुष्प्रभाव पड़ता है साथ ही परिवार और समाज में भी दुष्प्रभाव पड़ता है, आर्थिक तंगी आती है और आपराधिक कृत्य भी बढ़ते हैं नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में उन्हें समझाईश दी जा रही है इस अभियान का अब व्यापक असर हो रहा है और लोग अब पुलिस से जुड़ते जा रहें हैं। इसके बाद जो नशे में डूबे हुए हैं और पुलिस के समझाने बुझाने काउसिलिंग करने पर भी नशा नहीं छोड़पा रहें हैं उनका प्रोफेसनल काउसिलिंग भी किया जायेगा साथ ही जरूरत पड़े तो उन्हें नशा मुक्ति केन्द्र या गंभीर मामलों में मेडिकल उपचार हेतु अस्पताल भेजने की भी व्यवस्था की जायेगी।
जिले में अब तक कुल 19 लोगों का निःशुल्क उपचार कराया जा रहा है तथा सभी को डॉक्टर द्वारा काउंसलिग कर आवश्यक डेढ़ माह का दवाई दिया गया है। जिन्हे पुलिस द्वारा सतत मॉनिटरिंग भी किया जा रहा है।

वर्तमान में कई व्यक्ति को नशा मुक्ति केंद्र-सेंट्रेल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंस देवादा में ईलाज हेतु भर्ती किया गया है जिसका उपचार चल रहा है।

कार्यवाही: तुलनात्मक वार्षिक जानकारी आबकारी एवं एनडीपीएस

  • आबकारी: वर्ष-2020 कुल प्रकरण-1086 आरोपी-1169 जप्त संपत्ति-12,524 लीटर शराब कुल कीमत-53,66,049 रूपये।
  • वर्ष 2021 कुल प्रकरण-1445 आरोपी-1507, जप्त संपत्ति-10365 लीटर शराब जप्त वाहन-47 मो.सा., 16 चारपहिया वाहन व 01 अन्य वाहन कुल किमती (वाहन सहित)-1,90,03,540 रूपये
  • वर्ष 2022 (01जनवरी से 30 जून तक, सिर्फ छह माह के आंकड़े) कुल प्रकरण-1974, आरोपी-2006 जप्त संपत्ति-8,954 लीटर शराब जप्त वाहन- 89 मोटरसाइकिल व 19 चारपहिया वाहन कुल कीमती (वाहन सहित)-1,55,09,775 रूपये
  • एनडीपीएस- वर्ष-2020 कुल प्रकरण-11 आरोपी-25 जप्त संपत्ति: 266 किलो गांजा।
  • वर्ष-2022 (01 जनवरी से 30 जून तक ) कुल प्रकरण-24 आरोपी-32, जप्त संपत्ति-452.66 किलो गांजा एवं 15 पैकेट नशीली टेबलेट जप्त वाहन-04 मो.सा. कुल किमती (वाहन सहित)-23,05,200 रूपये

सफलताएं

पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (बीपीआर एंड डी), गृह मंत्रालय, भारत सरकार ने देश भर के विभिन्न राज्यों की पुलिस एवं अन्य पुलिस संगठनों द्वारा नवाचार कर किए जा रहे अच्छे कार्यों पर एक किताब “स्मार्ट पुलिसिंग की उत्तम कार्यप्रणालियां में प्रकाशित किया है। इसमें देश भर के पुलिस संगठनों के उल्लेखनीय कार्यों के कुल तीस उत्तम कार्य शामिल किए गए है। जिसमें छत्तीसगढ़ के कोरिया पुलिस के निजात अभियान पर विस्तृत आलेख (पेज 81- 90) प्रकाशित हुआ है। उल्लेखनीय है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ पुलिस ने अवैध नशे के खिलाफ कार्यवाहियां तेज कर दी है। तत्कालीन पुलिस अधीक्षक कोरिया, संतोष सिंह द्वारा ड्रग्स, नारकोटिक्स व अवैध नशे के खिलाफ कार्यवाही और जागरुकता अभियान, “निजात“ की शुरुआत किया गया था, जो इस लड़ाई में कारगर अभियान साबित हुआ। इसने अवैध नशे के सौदागरों में दहशत पैदा किया है, साथ ही व्यापक जनजागरूकता व नशे के आदी युवाओं की काउंसलिंग आदि में मदद कर बड़ी संख्या में लोगों विशेषकर युवाओं को नशे से दूर करने में सफल हुआ है। इस प्रकाशित किताब में इसके अतिरिक्त छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा नक्सलवाद के इतिहास व विविध पहलुओं, और इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम डायल 112 की जानकारी संबंधित लेख भी शामिल है। इस किताब का विमोचन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्रीय पुलिस प्रशिक्षण अकादमी, भोपाल में ’48वीं अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस’ में किया। अभी बीपीआरएंडडी ने अपनी वेबसाइट पर इसे अपलोड किया है।


पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ नवा रायपुर द्वारा जिला राजनांदगांव एवं कोरिया में नारकोटिक्स/ड्रक्स व अवैध नशा के खिलाफ चलाये गये कार्यक्रम ‘‘निजात’’ अभियान की प्रशंसा करते हुए छ.ग. के शेष सभी जिलों में इसी तरह के अवैध नशे के खिलाफ अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया है। इस तरह से यह अभियान न केवल राजनांदगांव जिले में अपितु पुरे छत्तीसगढ़ में चलाया जाएगा जिससे नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी और नशे में लिप्त लोगों का काउसंलिंग करा कर नशामुक्ति केंद्र भेजकर मुख्य धारा में जोड़ने का हर संभव प्रयास किया जायेगा।

Back to top button