टेक्नोलॉजी बिज़नेस

मुंबई में टला बड़ा हादसा,…दिल्ली से मुंबई पहुंचे स्पाइसजेट के विमान का टायर हुआ पंक्चर,…मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग,…

मुंबई 29 अगस्त 2022 : मुबंई एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा टल गया। स्पाइसजेट का फ्लाइट दिल्ली से मुंबई पहुंचा विमान सोमवार को एयरपोर्ट पर क्रैश लैंडिंग का शिकार होने से बच गया। रिपोर्ट के मुताबिक लैंडिंग के बाद पता चला कि विमान के टायर की हवा निकल गई थी। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली से आए विमान से यात्रियों को सामान्य तरीके से उतारा गया। उन्होंने विमान में सवार यात्रियों की संख्या साझा नहीं की। एयरलाइन ने बयान में कहा, ’29 अगस्त, 2022 को स्पाइसजेट बी737-800 विमान ने उड़ान एसजी-8701 (दिल्ली-मुंबई) संचालित की। विमान रनवे 27 पर सुरक्षित उतरा।

एयरलाइन ने बयान में कहा, “29 अगस्त, 2022 को स्पाइसजेट बी737-800 विमान ने उड़ान एसजी-8701 (दिल्ली-मुंबई) संचालित की। विमान रनवे 27 पर सुरक्षित उतरा। विमान के उतरने पर एक टायर खराब पाया गया। किसी तरह के धुएं की सूचना नहीं मिली।”

विमान के कप्तान का कहना है कि लैंडिंग के दौरान फ्लाइट में सब कुछ सामान्य था। उन्हें फ्लाइट में कुछ भी खराबी महसूस नहीं हुई। विमान की लैंडिंग के समय किसी भी यात्री को नुकसान नहीं हुआ। सभी लोग सुरक्षित हैं।

Back to top button