पॉलिटिकल

हरभजन सिंह को राज्यसभा भेज सकती है AAP, खेल विश्वविद्यालय की भी मिलेगी कमान…

पंजाब 17 मार्च 2022।पंजाब में आम आदमी पार्टी(आप) की सत्ता आ चुकी है और भगवंत मान प्रदेश के नए मुखिया हैं। अब जानकारी मिली है कि आप पंजाब से द्विवार्षिक चुनाव में पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह को राज्यसभा भेज सकती है। सूत्रों के मुताबिक राज्य की नवनिर्वाचित आप सरकार हरभजन सिंह को खेल विश्वविद्यालय की कमान भी सौंप सकती है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में खेल विश्वविद्यालय स्थापित करने का वादा किया है।

हरभजन सिंह

पंजाब की कमान संभालने के बाद भगवंत मान सरकार टर्बनेटर हरभजन सिंह को राज्यसभा में भेज सकती है। इतना ही नहीं उन्हें खेल विवि की कमान भी सौंपी जा सकती है। इससे पहले आम आदमी पार्टी की जीत के तुरंत बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह उर्फ भज्जी ने भगवंत मान को बधाई दी थी। 

Back to top button