हेडलाइन

एक्टर ने 4 लोगों को मारी गोली ,एक की मौत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंबई 6 दिसंबर 2023 बिजनौर में टीवी एक्टर भूपेंद्र सिंह ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। दरअसल, पेड़ काटने को लेकर शुरू हुए इस विवाद ने घटना को अंजाम दिया। इसमें एक ही परिवार के 4 लोगों पर गोली चलाई गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। वहीं, अन्य तीन लोगों की हालत गंभीर है। इस मामले में पुलिस ने एक्टर भूपेंद्र समेत चार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज किया है।


इस वजह से हुआ विवाद
दरअसल हम जिस एक्टर की बात कर रहे है वो हैं भूपेंद्र सिंह, जिसपर एक शख्स की हत्या करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि भूपेंद्र सिंह बीते 19 नवंबर को मुंबई से अपने पैतृक गांव बिजनौर के बढ़ापुर थाना क्षेत्र का कुआं खेड़ा पहुंचे थ। यहां खेत में लगे एक पेड़ की वजह से भूपेंद्र और गांव के ही एक शख्स गुरदीप के बीच झगड़ा हो गया। दोनों का कहना था कि वह पेड़ उनका था। ऐसे में झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट होने लगी। इसके बाद भूपेंद्र ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। ऐसे में एक ही परिवार के 4 लोगों को गोली लगी और इनमें से एक की मौत हो गई। खबरों के अनुसार, पुलिस तुरंत ही मौके पर पहुंच गई और भूपेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उनके साथ 2 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। वहीं दूसरी ओर मृतक के चाचा ने भूपेंद्र सहित अन्य 4 लोगों के खिलाफ पुलिस में FIR भी दर्ज करवा दी है।

Back to top button