हेडलाइन

CG NEWS – VIDEO : …..जब फेंसिंग तार को तोड़कर पुलिस चौकी में घुस आया दंतैल हाथी, पुलिस जवानों ने छत पर चढ़कर बचाई जान,रात 9 बजें के बाद पुलिस चौकी में हो जाता हैं…..

सूरजपुर 15 जनवरी 2023। सूरजपुर जिला में हाथियों के आतंक से ग्रामीणों के बाद अब पुलिस जवान भी दहशत के साये में रात बिताने को मजबूर हैं। ताजा मामला शनिवार रात की बताई जा रही हैं, जब झूंड से भटक कर एक दंतैल हाथी पुलिस चौकी के फेंसिंग तार को तोड़कर चौकी कैम्पस में ही घुस गया। हाथी को पुलिस चौकी की ओर बढ़ता देख पुलिस जवानों के बीच भगदड़ मच गया, और फिर किसी तरह जवानों ने चौकी की छत पर चढ़कर अपनी जान बचा सके। वही पुलिस चौकी में आत तक बिजली नही पहुंच सक हैं। सोलर प्लेट के भरोस महज रात के 9 बजें तक ही चौकी की लाइट जल पाती है, जिससे आज भी पुलिस जवान दहशत के साये में रात बिताने को मजबूर नजर आ रहे हैं।

पूरा मामला सूरजपुर जिला के वनांचल क्षेत्र में स्थित मोहरसोप पुलिस चौकी का हैं। घटना के संबंध में जब मोहरसोप चौकी में जानकारी चाही गयी, तो एएसआई महिपाल सिंग ने बताया कि घटना शनिवार की रात करीब 8 बजें की हैं। पुलिस चौकी में एएसआई सहित 4 जवान मौजूद थे। तभी हाथी के चिंधाड़ने की आवाज सुनाई दी। जवानों ने जब बाहर जाकर देखा तो एक हाथी पुलिस चौकी के फेंसिंग तार को तोड़कर चौकी की तरफ बढ़ रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही जान बचाने के लिए पुलिस जवान छत पर चढ़ गये। इसके बाद तुरंत घटना की जानकारी वन विभाग के उड़नदस्ता दल को दिया गया।

एएसआई महिपाल सिंग ने बताया कि हाथी चौकी कैम्पस में लगे कटीले फेंसिंग तार को पूरी तरह से तोड़कर अंदर घुस गया था। घटना के कुछ देर बाद ही वन विभाग का उड़दस्ता टीम मौके पर पहुंच गयी, तब पुलिस जवानों के सांस में सांस आ सकी। बताया जा रहा हैं कि वनांचल क्षेत्र में स्थित पुलिस चौकी तक बिजली नही पहुंच सकी हैं। लिहाजा सोलर प्लेट के भरोसे रात 9 बजें तक चौकी रौशन रह पाता हैं। सोलर प्लेट पुराना हो जाने के कारण रात 9 बजे के बाद चार्जिंग खत्म हो जाने के बाद अंधेरे में ही पुलिस जवानों को जंगली जानवरों के बीच दहशत के साये में रात बितानी पढ़ती हैं। फिलहाल शनिवार को जिस तरह से हाथी चौकी तक पहुंच गया था, उससे पुलिस जवानों में काफी दहशत हैं।

Back to top button