मनोरंजनस्पोर्ट्स

अफेयर के बीच एक ही फ्लाइट में नजर आये एक्ट्रेस सारा अली खान और क्रिकेटर शुभमन गिल….क्या है मामला

मुंबई 14 अक्टूबर 2022 सारा अली खान इन दिनों अपनी फिल्मों की वजह से नहीं बल्कि डेटिंग की खबरों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। बीते अगस्त महीने में क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ उनका एक वीडियो सामने आया था। दोनों दुबई के एक रेस्टोरेंट में साथ देखे गए थे। अब उनका लेटेस्ट वीडियो वायरल हो रहा है जिसे फैन पेज से शेयर किया गया है। दावा है कि दोनों एक होटल और फ्लाइट में स्पॉट किए गए। इस वीडियो के बाद फैन्स कमेंट कर रहे हैं कि भले ही वो अभी सार्वजनिक रूप से कुछ ना कहें लेकिन एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

सारा तेंदुलकर के साथ जुड़ चुका नाम

शुभमन का नाम इससे पहले सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर के साथ जुड़ चुका है। हालांकि उन्होंने अपने रिलेशनशिप को कभी कन्फर्म नहीं किया। सोशल मीडिया पर जब उन्होंने एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया तो उनके ब्रेकअप का अनुमान लगाया गया। लेटेस्ट वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर से सारा और शुभमन के लिंकअप की चर्चाएं होने लगी हैं।

वायरल हुआ वीडियो

वीडियो में सारा और शुभमन एक होटल में दिखे हैं। सारा होटल की लॉबी से निकलते हैं। उन्होंने पिंक कलर का टॉप पहना हुआ है। उसी टॉप में उन्हें फ्लॉइट में भी स्पॉट किया गया। वह फैन्स के साथ सेल्फी ले रही थीं। सारा जिस होटल में नजर आईं उसी होटल में शुभमन बैग के साथ निकलते दिखे। यह कहा जा रहा है कि सारा जिस शख्स के साथ फ्लाइट में बैठी थीं वो शुभमन थे। हालांकि शुभमन का चेहरा नहीं नजर आया।

Back to top button