Uncategorized @hi

सेल्स के मामले में इस कंपनी ने हीरो को किया पीछे,इन सब बाइक्स के कारण नंबर 1 बनी Honda,देखें डिटेल

कई सालों से हीरो देश की बेस्ट सेलिंग टू व्हीलर कंपनी थी। लेकिन पिछले महीने हीरो से यह ताज छिन गया है। अप्रैल 2024 में बाइक और स्कूटर की ताबड़तोड़ बिक्री हुई है।

सेल्स के मामले में इस कंपनी ने हीरो को किया पीछे,इन सब बाइक्स के कारण नंबर 1 बनी Honda,देखें डिटेल

इसमें हीरो के अलावा सभी कंपनियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। लेकिन जहां हीरो देश की बेस्ट सेलिंग टू व्हीलर कंपनी रहती थी। वहीं अब यह स्थान एक विदेशी कंपनी को मिल गया है। हालांकि कंपनी के सेल में बहुत ही कम की गिरावट देखी गई है। लेकिन उससे उसका पहला स्थान छिन चुका है।

Honda ने दी Hero को मात

हीरो मोटोकॉर्प को सेल्स के मामले में किसी और कंपनी ने नहीं बल्कि जापान की टू व्हीलर होंडा ने पीछे किया है। कभी एक दूसरे के साथ काम करने वाले इन दोनों कंपनियों में हमेशा से टक्कर रही है। अब आखिरकार पिछले महीने होंडा ने हीरो को पीछे कर ही दिया है।

अप्रैल 2024 में होंडा ने अब तक की सबसे ज्यादा 541946 यूनिट की सेल की है। पिछले महीने के मुकाबले यह 45 फीसदी ज्यादा है। वही हीरो ने 533585 यूनिट बाइक्स और स्कूटर बेचे हैं। देखा जाए तो पिछले साल के मुकाबले कंपनी ने 34.71 प्रतिशत से बढ़ोतरी हासिल की है। लेकिन सेल्स रिपोर्ट में यह होंडा से पिछड़ गई है।

read more: दिल्ली के CM केजरीवाल की जमानत पर संशय ! कोर्ट में केजरीवाल को मास्टरमाइंड बताकर जमानत का विरोध करेगी ED, तो क्या आज फिर केजरीवाल की जमानत….!

इन सब बाइक्स के कारण नंबर 1 बनी Honda

हीरो के पास टू व्हीलर मार्केट में काफी बड़ा लाइनअप है। लेकिन होंडा भी उससे ज्यादा पीछे नहीं है। कंपनी की सबसे सस्ती बाइक होंडा शाइन 100 है जो स्प्लेंडर से भी कम कीमत पर आती है।

इसके बाद 125 सीसी सेगमेंट की बेस्ट सेलिंग बाइक होंडा शाइन 125 और होंडा एसपी 125 भी कमाल कर रही है। कंपनी ने कुछ समय पहले होंडा एसपी 160 को भी लॉन्च किया था जिसे लोग पसंद कर रहे हैं।

सेल्स के मामले में इस कंपनी ने हीरो को किया पीछे,इन सब बाइक्स के कारण नंबर 1 बनी Honda,देखें डिटेल

इसके अलावा कंपनी की क्रूजर बाइक होंडा CB 350 भी लोगों को पसंद आती है। इन्हीं बाइक्स के करण होंडा ने इतनी बड़ी सेल को अंजाम दिया है। अब देखना होगा कि मैं महीने में हीरो वापसी करती है या फिर होंडा बाजी मार ले जाती है।

Back to top button