क्राइम

पत्नी को दी दर्दनाक मौत: पति ने कुल्हाड़ी मारकर पत्नी की हत्या,…शव के पास बैठ बिताई पूरी रात…

फतेहपुर 05 सितम्बर 2022 : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद वह रातभर शव के पास बैठा रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और आरोपी पति को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी गई। जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली इलाके के चौफेरवा में यह घटना हुई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि, पत्नी के चरित्र पर शक था। इसकी वजह से उसे रातभर नींद नहीं आती थी। जिस समय आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया, उस वक्त उस मंझला बेटा जाग गया। उसने वारदात को देख लिया।

चौफेरवा के रहने वाले राजगीर राम विशाल रैदास के बड़े बेटे विक्रम ने पुलिस को बताया कि देर रात घर के बाहर लेटे छोटे भाई आकाश (16) के चीखने की आवाज से उसकी आंख खुली। बाहर आकर देखा कि चारपाई पर मां जमुना देवी (45) का शव पड़ा था।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी पति ने खुलासा करते हुए कहा कि उसकी पत्नी का किसी और से नाजायज संबंध था। वह युवक से चोरी-छिपे बात और इशारे करती थी। उसके मना करने के बाद भी वह उससे मिलती थी। इसी बात को लेकर शनिवार रात को उसकी पत्नी से कहासुनी हुई थी। जिस पर उसने मौत के घाट उतारने का फैसला लिया। जिस समय वह रात में सो रही थी तो उसी दौरान उसने कुल्हाड़ी से काटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी पति को जेल भेज दिया है। सीओ सिटी वीर सिंह के अनुसार, पूछताछ में राम विशाल ने हत्या की बात कबूल की है। बड़े बेटे की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

मां के सिर से खून बह रहा था। पास में ही पिता जमीन पर बैठे थे और भाई चीख रहा था। जमीन पर खून से सनी कुल्हाड़ी भी पड़ी थी। पिता ने मां के सिर पर कुल्हाड़ी के ताबड़तोड़ कई वार किए थे। सुबह में ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के आने तक आरोपी रामविशाल रैदास घर पर पत्नी के शव के पास बैठा रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद आरोपी पति को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त खून से सनी कुल्हाड़ी को कब्जे में लिया।

Back to top button