क्राइम

CG NEWS : रफ्तार का कहर – सड़क दुर्घटना में 2 दोस्तों की दर्दनाक मौत, तेजर रफ्तार बस ने बाइक को सामने से मारी टक्कर, 2 की मौत,एक की हालत गंभीर

मुंगेली 7 अक्टूबर 2022। मुंगेली जिला में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला हैं। यहां तेज रफ्तार बस और बाइक के बीच हुए भिड़ंत में बाइक सवार दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गयी, वही एक अन्य को चिंताजनक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। सड़क दुर्घटना का ये पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा हैं कि ये हादसा मुंगेली-रायपुर मार्ग पर सिद्धार्थ फ्यूल्स के पास घटित हुआ।

पुलिस के मुताबिक तेज रफ्तार बस के चालक ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए बाइक को चपेट में लेकर जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद बस ने एक अन्य शख्स को भी चपेट में लेकर घायल कर दिया। इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने मृतकों की पहचान शत्रुघ्न साहू और बहादुर साहू के रूप में की है। बताया जा रहा हैं कि शत्रुघन साहू शीतला डीजे का संचालक था, जबकि बहादुर साहू पथरिया डीजे का संचालक था।

दोनों अच्छे दोस्त थे, जिनकी सड़क हादसे में मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के दौरान बस ने एक अन्य व्यक्ति को भी टक्कर मार दी थी। जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल शख्स लोरमी के खाम्ही गांव का शिक्षक बताया जा रहा है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।वही सड़क दुर्घटना के बाद रायपुर बस सर्विस का ड्राइवर मौके पर ही वाहन छोड़कर फरार हो गया। बस को पुलिस ने जब्त कर लिया है और फरार ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

Back to top button