क्राइम

4 की हत्या: प्रेमी-प्रेमिका घर से भागे, तो दोनों परिवारों में खूनी झड़प….चार लोगों की हुई मौत, कई घायल…. इस बात को लेकर हुआ विवाद…

अलीराजपुर 5 नवंबर 2021। प्रेमी-प्रेमिका के घर से भाग जाने के बाद दोनों के घर वालों में खूनी संघर्ष हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दीवाली की रात परिवारिक खूनी संघर्ष में 4 लोगों की मौत हो गयी।
घटना जिले के चांदपुर थाने के बोकाड़िया गोराद फलिया गांव में हुई. पुलिस का कहना है कि विवाद के पीछे की वजह लड़का-लड़की का भागना है. इसे लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया. दोनों पक्षों के दो-दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

चांदपुर पुलिस ने बताया कि बोकड़िया गांव के रहने वाले युवक-युवती प्रेम प्रसंग के चलते करीब डेढ़ साल पहले साथ भाग गए थे। दोनों गुजरात जाकर रहने लगे। इसे लेकर दोनों परिवारों के बीच समझौता हुआ था। युवती अपने साथ कुछ चांदी लेकर गई थी। समझौते के समय यह तय हुआ था कि चांदी वापस लौटाई जाएगी। इसे लेकर गुरुवार शाम करीब सात बजे लड़की पक्ष के भलसिंह पिता गुलिया उम्र 50 अपने पुत्र नांदू उम्र 24 व अन्य के साथ युवक पक्ष के घर पर गया था। थाना प्रभारी मोहनसिंह डावर ने बताया कि यहां दोनों पक्ष में समझौते की शर्त को लेकर विवाद हो गया।

पुलिस ने लड़के पक्ष की ओर से माधो की भाभी शारदा बाई ने लड़की पक्ष के राधू, नानबु, हबू, भिकला के खिलाफ केस दर्ज कराया है। वही इस मामले में हमले में माधो के 2 चचेरे भाई 25 साल के स्माल और 22 साल के सुखदेव पुत्र भुदर सिंह निंगवाल की मौत हुई है।
पुलिस के मुताबिक गांव के ही गुजला का बेटा माधो करीब डेढ़ साल पहले राधू की बेटी लीला को लेकर चला गया था। दोनों के नाबालिग होने के कारण परिवार वालों ने थाने में शिकायत दर्ज नहीं करवाई थी, जिसके बाद गुरुवार शाम इस मामले को लेकर दोनों परिवार के बीच विवाद हो गया।
मामले को सुलझाने के लिए दिवाली की शाम को पंचायत बुलाई गई। इसी दौरान दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और धारदार हथियार और लाठी-डंडे लेकर एक-दूसरे पर हमला बोल दिया, जिसमे चार लोगों की हत्या हो गई है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

Back to top button