हेडलाइन

एल्डरमैन नियुक्त लिस्ट : राज्य सरकार ने बड़ी संख्या में एल्डरमैन किये नियुक्त….नगरीय प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश.. देखिये लिस्ट..

रायपुर 5 सितंबर 2022। राज्य सरकार ने नगर निगमों में 16 नये एल्डरमैन की नियुक्ति की है। वीरगांव और भिलाई चरौदा नगर निगमों के लिए इन पार्षदों को मनोनीत किया गया है। रायपुर संभाग के वीरगांव नगर निगम के लिए 8 एल्डरमैन नियुक्त किये गये हैं। वहीं दुर्ग संभाग के भिलाई चरौदा नगर निगम के लिए भी 8 एल्डरमैन का मनोनयन राज्य सरकार ने किया है।

एल्डरमैन क्या है
नगर निगम, नगर पालिकाओं में दो तरह के पार्षद होते हैं। सामान्य तौर पर पार्षद मतदाताओं द्वारा सामान्य मतदान प्रणाली से चुने जाते हैं। सरकार भी एक निश्चित अनुपात में किसी व्यक्ति को पार्षद मनोनीत कर सकती है। इन्हें एल्डरमैन कहा जाता है।

Back to top button