हेडलाइन

राजस्व की कमी पर मुख्यमंत्री ने जतायी नाराजगी… बोले- लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वृद्धि न होने का कारण स्पष्ट करें… नजूल पट्टों को लेकर कलेक्टर व राजस्व अमलों को निर्देश

रायपुर 9 अक्टूबर 2022। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजस्व विभाग के कामकाज से बेहद नाराज हैं। नामांकन और सीमांकन को लेकर मुख्यमंत्री ने तीखी नाराजगी तो जतायी ही, 3 साल से एक ही जगह पर जमे पटवारियों को भी हटाने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने राजस्व आय में कम प्राप्तियों पर भी नाराजगी जतायी। मुख्यमंत्री ने कहा कि लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वृद्धि न होने का कारण स्पष्ट करें।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान नजूल पट्टों के भूमिस्वामी हक़ में परिवर्तन की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा शासन के निर्णय का लाभ आम नागरिकों को मिलना चाहिए। कलेक्टर और राजस्व अमले को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिये। आपको बता दें कि राज्य सरकार ने इस संबंध में पूर्व में ही लिया था नीतिगत निर्णय। मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि राजस्व अभिलेख को दुरुस्त करने की कार्ययोजना बनाएं। नागरिकों के साथ बैठकर योजनाओं की जानकारी दें।

Back to top button