बिग ब्रेकिंगहेडलाइन

3 की मौत 100 घायल : दो शादी के कार्यक्रम हुआ बड़ा हादसा… शादी कार्यक्रम से लौट रहे मेहमानों से भरी गाड़ी पलटी, मौके पर ही दो महिलाओं की मौत..24 घंटे में दूसरी बड़ी घटना

बलौदाबाजार 29 मार्च 2023। बलौदाबाजार में बुधवार का दिन हादसों का दिन रहा। जहां एक बाराती गाड़ी पलटने से एक बारात की मौत और 80 से ज्यादा बाराती घायल हो गये। वहीं देर रात एक अन्य हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गयी। वहीं 20 से ज्यादा लोग घायल हो गये। ये हादसा भी शादी के कार्यक्रम के दौरान ही हुआ। शादी के कार्यक्रम से लौट रहे मेहमानों से भरा ट्रैक्टर पलट गया। इस घटना में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं 20 से ज्यादा लोग घायल हो गये।

जानकारी के मुताबिक जयमाला शादी में तुरतुरिया मातागढ़ से मेहमान ट्रैक्टर से गये हुए थे। इस दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलट गयी। घटना में 2 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना तुरतुरिया मातागढ़ और ठाकुरदिया के बीच की बतायी जा रही है। सभी घायलों को 108 और निजी वाहनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल लाया गया है। कसडोल पुलिस मौके पर मौजूद है।

Back to top button