क्राइम

CG : सेक्सटॉर्शन का शिकार हुआ किसान: न्यूड VIDEO काॅल कर लड़की ने कपड़े उतरवाये,फिर अश्लील VIDEO बनाकर किया ब्लैकमेल…..5.50 लाख रूपये वसूले

बिलासपुर 29 नवंबर 2023। बिलासपुर जिला में एक किसान सेक्सटॉर्शन का शिकार हो गया। साइबर ठग लड़की ने न्यूड विडियों काॅल कर पहले तो युवक का अश्लील विडियों कैप्चर कर लिया। फिर उसी विडियों की आड़ में ब्लैकमेल कर साढ़े 5 लाख रूपये लड़की ने वसूल लिये। इसके बाद भी जब लड़की ने पैसों की मांग जारी रखी तो परेशान किसान ने इस घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज करायी है। जिस पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर साइबर ठगों का सुराग जुटाने का प्रयास कर रही है।

अश्लील विडियों चैट के जरिये सेक्सटॉर्शन का ये मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक सरकंडा थाना क्षेत्र में रहने वाला 27 वर्षीय युवक पेशे से किसानी का काम करता है। पीड़ित युवक ने बताया कि इंस्टाग्राम अकाउंट पर उसकी एक अनजान लड़की से कुछ दिन पहले ही पहचान हुई और फिर दोनों ने बातचीत शुरू हो गयी। दोनों के बीच वीडियो कॉल पर भी बात होने लगी। पीड़ित युवक ने शिकायत में बताया है कि वीडियों काॅल में अक्सर लड़की उससे अश्लील बातें करती और उसे उकसाती।

इसके बाद 4 दिन पहले 24 नवंबर की रात लड़की ने युवक के पास वीडियो कॉल किया। बातचीत के दौरान वह न्यूड हो गई और कुमार को भी बातों में फंसाकर उसके कपड़े उतरवा दिए। इस बीच लड़की ने स्क्रीन रिकॉर्डर से वीडियो बनाकर युवक के मोबाइल पर भेज दिया। विडियों देखने के बाद युवक का होश उड़ गया। वीडियो में युवती और युवक दोनों न्यूड थे। समाज में लोक-लाज और बदनामी के डर के साथ ही पुलिस केस में फंसने की वजह से युवक सहम गया। इसके बाद युवती ने उसे धमकी दी कि वह वीडियो वायरल कर देगी।

युवकी की इस धमकी से डरकर युवक ने 5.50 लाख रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिये। पीड़ित युवक ने बताया कि लड़की ने साढ़े पांच लाख रुपए वसूलने के बाद भी और पैसों की मांग कर रही थी। इस दौरान कुछ अन्य लोगों ने उसे कॉल किया और खुद को क्राइम ब्रांच का अफसर बताकर उसके नाम केस दर्ज करने की धमकी देकर और रुपए की डिमांड करने लगे। जिसके बाद पीड़ित युवक ने इस सरकंडा थाना पहुंचकर इस मामले की रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने न्यूड विडियों काॅल के झांसे में आकर ठगी का ठिकार हुए युवक की रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Back to top button