पॉलिटिकलहेडलाइन

भारत जोड़ो यात्रा पर रोक! ‘भारत जोड़ो’ यात्रा में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें, या यात्रा स्थगित करें : स्वास्थ्य मंत्री की राहुल गांधी को चिट्ठी

नई दिल्ली 21 दिसंबर 2022: दुनियाभर में कोरोना के बढ़ रहे केसों के चलते केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने राहुल गांधी से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा रद्द करने की मांग की है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में कोरोना गाइडलाइंस का सख्ती से पालन किया जाए, अगर कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना संभव नहीं हो, भारत जोड़ो यात्रा को देशहित में स्थगित किया जाए।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा पहुंच गई है। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने राहुल गांधी को चिट्ठी लिखी है और कहा है कि देशहित में भारत जोड़ो यात्रा को स्थगित कर दें। स्वास्थ्य मंत्री ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भी चिट्ठी लिखी है और यात्रा रोकने की अपील की है। चिट्ठी में कहा गया है कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कोविड दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाए और मास्क-सैनिटाइजर का उपयोग किया जाए। अगर यह संभव नहीं है तो फिर अनुरोध है कि राहुल गांधी इस यात्रा को स्थगित कर दें।

दरअसल, चीन समेत कई देशों कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार अलर्ट हो गई है और राज्यों को भी राज्यों को जीनोम सिक्ववेंसिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने राहुल गांधी और अशोक गहलोत को चिट्ठी लिखी है।

अपनी चिट्ठी में स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया ने राजस्थान के कुछ सांसदों के नामों का उल्लेख करते हुए लिखा कि इन सांसदों ने राजस्थान में चल रही भारत जोड़ो यात्रा से फैल रही कोविड महामारी के संबंध में अपनी चिंता जताई है। स्वास्थ्य मंत्री ने राहुल गांधी से दो अनुरोध किया है। भारत जोड़ो यात्रा में कोविड गाइडलाइंस का सख्ती से पालन हो, मास्क और सोनीटाइजर का उपयोग कराया जाए। यह सुनिश्चिचत किया जाए कि केवल कोविड वैक्सीनेटेड लोग ही यात्रा में हिस्सा लें। साथ ही स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी कहा कि अगर कोविड के इन प्रोटोकॉल का पालन संभव नहीं हो तो पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी को ध्यान में रखते हुए और कोरोना महामारी से देश को बचाने के लिए देशहित में भारत जोड़ो यात्रा को स्थगित कर दें।

Back to top button