स्पोर्ट्सहेडलाइन

राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का ऐलान, मोहम्मद शमी समेत 26 को अर्जुन अवॉर्ड…देखिये पूरी लिस्ट

दिल्ली 20 दिसंबर 2023|भारत सरकार के खेल मंत्रालय ने इस साल मिलने वाले खेल अवार्ड्स के लिए एथलीट्स के नामों की घोषणा कर दी है. इसमें सबसे बड़ा सम्मान खेल रत्न पुरस्कार बैडमिंटन की स्टार जोड़ी चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी को मिलेगा. वहीं अर्जुन अवार्ड के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को शामिल किया गया है. सभी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 9 जनवरी 2024 को राष्ट्रपति भवन में एक कार्यक्रम आयोजित करते हुए दिए जाएंगे. इसकी घोषणा खेल मंत्रालय की ओर से की गई है. सभी पुरस्कार राष्ट्रपति द्वारा खिलाड़ियों को प्रदान किए जाएंगे.

सात्विक और चिराग को खेल रत्न
बैडमिंटन कोर्ट पर कमाल करने वाली सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को खेल रत्न के लिए चुना गया है। मेजर ध्यानचंद खेल रत्न भारत का सर्वोच्च खेल सम्मान है जो भारत के यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स मिनिस्ट्री द्वारा हार साल दिया जाता है। सात्विक 23 और चिराग 26 साल के हैं। सितंबर अक्टूबर में हुए एशियन गेम्स में इनकी जोड़ी ने पुरुष डबल्स में गोल्ड मेडल जीता था। 2023 में इस जोड़ी ने स्विस ओपन, इंडोनेशिया ओपन, कोरिया ओपन और चाइना मास्टर्स का भी खिताब जीता था

अर्जुन अवॉर्ड पाने वाले खिलाड़ी

  1. ओजस प्रवीण देवताले (तीरंदाजी)
  2. अदिति गोपीचंद स्वामी (तीरंदाजी)
  3. श्रीशंकर एम (एथलेटिक्स)
  4. पारुल चौधरी (एथलेटिक्स)
  5. मोहम्मद हुसामुद्दीन (मुक्केबाजी)
  6. आर वैशाली (शतरंज)
  7. मोहम्मद शमी (क्रिकेट)
  8. अनुश अग्रवाल (घुड़सवारी)
  9. दिव्यकृति सिंह (घुड़सवारी ड्रेसेज)
  10. दीक्षा डागर (गोल्फ)
  11. कृष्ण बहादुर पाठक (हॉकी)
  12. पुखरामबम सुशीला चानू (हॉकी)
  13. पवन कुमार (कबड्डी)
  14. रितु नेगी (कबड्डी)
  15. नसरीन (खो-खो)
  16. पिंकी (लॉन बॉल्स)
  17. ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर (शूटिंग)
  18. ईशा सिंह (शूटिंग)
  19. हरिंदर पाल सिंह संधू (स्क्वैश)
  20. अयहिका मुखर्जी (टेबल टेनिस)
  21. सुनील कुमार (कुश्ती)
  22. अंतिम (कुश्ती)
  23. नाओरेम रोशिबिना देवी (वुशु)
  24. शीतल देवी (पैरा तीरंदाजी)
  25. इलूरी अजय कुमार रेड्डी (ब्लाइंड क्रिकेट)
  26. प्राची यादव (पैरा कैनोइंग)

कोचिंग के लिए द्रोणाचार्य अवॉर्ड 2023

  1. ललित कुमार (कुश्ती)
  2. आर. बी. रमेश (शतरंज)
  3. महावीर प्रसाद सैनी (पैरा एथलेटिक्स)
  4. शिवेंद्र सिंह (हॉकी)
  5. गणेश प्रभाकर देवरुखकर (मल्लखंब)

Back to top button