बिग ब्रेकिंगहेडलाइन

BJP नेता गिरफ्तार, धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में हुई गिरफ्तारी

कवर्धा 18 अप्रैल 2023। भाजपा नेता को पुलिस ने धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। भाजपा नेता का नाम प्रज्ञेश तिवारी बताया बताया जा रहा है। पंडरिया थाना पुलिस ने पंडरिया जनपद पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष और भाजपा नेता प्रज्ञेश तिवारी को अलग-अलग धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है। आरोप है कि तिवारी ने धार्मिक उन्माद फैलाने के साथ-साथ थाने में जमकर हंगामा किया था।

आपको बता दें कि बेमेतरा के बिरनपुर में हुई घटना के बाद राज्य सरकार सांप्रदायिकता के मामले में काफी सतर्क है। पिछले दिनों खुफिया इनपुट भी मिला था कि प्रदेश के कुछ जिले काफी संवेदनशील है। जहां गड़बड़ी फैलाने की कोशिश की जा सकती है। कवर्धा पहले से भी काफी संवेदनशील क्षेत्र रहा है। लिहाजा पुलिस गड़बड़ी फैलाने वालों पर काफी करीबी नजर रख रही है।

Back to top button