ब्यूरोक्रेट्सहेडलाइन

VIDEO : …जब कलेक्टर रजत बंसल ने गाया “अब रूक जा जरा….”क्लैप बाक्स पर साथ दिया जिला पंचायत CEO ने…. विदाई समारोह में दिखा अनूठा अंदाज…2 साल की बेहतरीन पारी खेल अब संभालेंगे बलौदाबाजार की कमान

बस्तर 2 जुलाई 2022। ..गितार की तान….क्लैपबाक्स की मद्धिम थाप और एक सुरीला सा गाना….!!! कलेक्टर रजत बंसल का ये वाला अंदाज तो आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। बस्तर कलेक्टर के तौर पर अपनी विदाई कार्यक्रम में IAS रजत बंसल बिल्कुल अलग अंदाज में ही दिखे।…गितार पर थिरकती अंगुलियों के बीच जिला पंचायत CEO रोहित व्यास क्लैप बाक्स पर थाप दे रहे थे, तो माइक थामे कलेक्टर रजत बंसल अपनी आवाज का जादू बिखेर रहे थे। गाने के बोल थे.”…अब रूक जा जरा….”।

गाने के बोल को NW न्यूज की टीम सर्च करने की कोशिश की तो हर सर्च का रिजल्ट “NOT FOUND” मिला। हमने अलग-अलग सोर्स के जरिये मालूम करने की कोशिश तो पता चला….गाने को गा रहे कलेक्टर रजत बंसल ने खुद ही इस गाने को लिखा भी है। जिस अंदाज में कलेक्टर ने विदाई समारोह में पूरे रिदम के साथ गाना गाया, उससे एक बात तो साफ थी, लेकिन रजत बंसल का सिंगिग टैलेंट कोई नया नहीं है, बल्कि वो पहले भी इस तरह गाते रहे हैं, वो बात दीगर है कि पहली बार है, वो इस तरह से गाना गाते वीडियों में दिखे हैं।

दरअसल पिछले दिनों राज्य सरकार ने बड़ी संख्या में IAS अफसरों के ट्रांसफर किये थे। बस्तर कलेक्टर के तौर पर लंबी और शानदार पारी खेलने वाले कलेक्टर रजत बंसल को अब बलौदाबाजार जिले की जम्मेदारी दी गयी है। शुक्रवार की शाम को जगदलपुर के होटल अविनाश में जिला पुलिस-प्रशासन की तरफ से कलेक्टर रजत बंसल के लिए विदाई कार्यक्रम रखा गया था।

कार्यक्रम के दौरान साथी अधिकारियों ने IAS रजत बंसल से गाने की फरमाईश कर दी। रजत बंसल भी मना नहीं कर सके और गाने के लिए तैयार हो गये। अब गाने में संगत की भी जरूरत थी, सो साथी अधिकारी जिला पंचायत सीईओ रोहित व्यास ने ताल देकर उनका साथ दिया।

रजत बंसल 2012 बैच के IAS अफसर हैं। जो अब बस्तर के बाद बलौदाबाजार कलेक्टर की जिम्मेदारी संभालेंगे। ये उनका लगातार तीसरा जिला होगा। सबसे पहले उन्हें राज्य सरकार ने धमतरी जिले का कलेक्टर बनाया था, उसके बाद वो बस्तर और फिर बलौदाबाजार की जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं । अपनी सादगी…सौम्यता और बेहतरीन कार्यशैली से चर्चित रहे कलेक्टर रजत बंसल ने 2020 में बस्तर कलेक्टर की जिम्मेदारी संभाली थी। 2 साल के कार्यकाल में बस्तर को कलेक्टर रजत बंसल ने पूरी तरह से बदल दिया। फिर से चाहे बात “बादल” जैसे कला के बेहतरीन मंच की हो, STF कैंप को रिसोर्ट बनाने, या फिर जिले से सुदूर क्षेत्र में योजनाओं के क्रियान्वयन की, …. कलेक्टर रजत बंसल की इस कार्यशैली के खुद मुख्यमंत्री भी मुरीद थे। एक कार्यक्रम के दौरान जब कलेक्टर रजत बंसल का मुख्यमंत्री ने फीडबैक लिया था तो भीड की रिस्पांस देखकर मुख्यमंत्री भी खुले तौर पर कलेक्टर रजत बंसल की तारीफ की थी।

हमेशा लो प्रोफाइल रहकर जनता के बीच अपनी पहुंच रखने वाले आईएएस रजत बंसल को कोरोना काल में में साइकिल से अस्पतालों का दौरा करते सभी ने देखा था। इसके अलावे सुदूर नक्सल क्षेत्र में ग्रामीणों के बीच पहुंचना, ग्रामीणों के घर पर ही रात्रि विश्राम, नक्सलियों को मुख्य धारा में जोड़ने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से किये जाने वाले प्रयास भी काफी शानदार रहे। बस्तर में कलेक्टर रजत बंसल की लोकप्रियता भी जबरदस्त रही। लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले दो दिनों से लगातार उनका विदाई समारोह हो रहा है।

Back to top button