Uncategorized @hi

बुआ-भांजी की चली गयी जान, भीषण हादसे में दोनों एक-दूसरे को बचाते हुए मौत के जाल में समाये, पसरा मातम

जगदलपुर 12 जून 2024। आज सुबह एक दर्दनाक हादसे में बुआ-भांजी की मौत हो गयी। दोनों की मौत तालाब में डूबने से हुई है। जानकारी के मुताबिक मृतिका का नाम नम्रता ठाकुर और प्रियंका ठाकुर है। घटना के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है। घटना भानपुरी इलाके की बतायी जा रही है।

जानकारी के मुताबिक आज बुआ और भांजी साथ नहाने के लिए गयी हुई थी, इसी दौरान नहाते हुए दोनों गहरे पानी में चले गये। दोनों ने एक दूसरे को बचाने की कोशिश की, लेकिन बचाने की कोशिश में दोनों डूबते चले गये। इधर स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

इधर घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने भानपुरी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने दोनों के शव को अपने कब्जे में लिया। दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद शव को अब परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों के मुताबिक मृतिका में नम्रता ठाकुर 18 साल की और प्रियंका ठाकुर 16 साल की थी। दोनों रिश्ते में बुआ और भांजी लगते थे।

Back to top button