×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp Channel YouTube Google News Facebook X (Twitter) Pinterest
लोकप्रिय खोज
Thursday, 13 Aug 2026 | मौसम लोड हो रहा है...

‘आवारापन’ ने रिलीज से पहले ही तोड़ा रिकॉर्ड, इमरान हाशमी के सीक्वल की एडवांस बुकिंग ने मचाया धमाल

Awarapan 2

एक फिल्म जो 2007 में फ्लॉप होकर भी दिलों में जगह बना गई थी, अब अपने सीक्वल के जरिए बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने को तैयार है. इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ कल यानी 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है, और रिलीज से पहले ही इसकी एडवांस बुकिंग ने फैंस के जबरदस्त क्रेज की गवाही दे दी है.

दरअसल, ‘आवारापन’ की कहानी काफी दिलचस्प रही है. 2007 में जब यह फिल्म रिलीज हुई थी, तब सिनेमाघरों में इसे दर्शकों का ठंडा रिस्पॉन्स मिला था और महज 7.7 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ यह बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी. लेकिन फिल्म के गाने उस दौर में भी हिट रहे और आज तक लोगों की जुबान पर चढ़े हुए हैं. असली कमाल तब हुआ जब यह फिल्म टीवी और होम मीडिया पर पहुंची — वहां दर्शकों ने इसे दिल से अपनाया और धीरे-धीरे यह एक कल्ट क्लासिक बन गई. भले ही पहचान देर से मिली हो, लेकिन यही पहचान अब सीक्वल के लिए संजीवनी साबित हो रही है.

Advertisement

अब बात करें सीक्वल की, तो ‘आवारापन 2’ को लेकर दर्शकों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है. फिल्म की एडवांस बुकिंग रिलीज से 48 घंटे पहले ही शुरू कर दी गई थी, और बुधवार को इसे शानदार रिस्पॉन्स मिला. आंकड़ों के मुताबिक, 13 अगस्त की दोपहर 3 बजे तक फिल्म के 1.3 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके थे. ट्रेड जगत में अनुमान लगाया जा रहा है कि यह फिल्म बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्मों की सूची में अपनी जगह बना सकती है.

सैकनिल्क की रिपोर्ट पर गौर करें तो ‘आवारापन 2’ पहले ही दिन करीब 4 करोड़ रुपये के टिकट बेच चुकी है — यानी पहली फिल्म के पूरे लाइफटाइम कलेक्शन (7.7 करोड़) के आधे से भी ज्यादा सिर्फ एडवांस बुकिंग में! तुलना करें तो ‘आवारापन’ ने अपने पहले दिन महज 79 लाख रुपये कमाए थे. वहीं ट्रेड एनालिस्ट्स का अनुमान है कि फिल्म पूरे ओपनिंग वीकेंड में करीब 9 करोड़ रुपये का ग्रॉस (7-8 करोड़ नेट) कलेक्शन कर सकती है.

कुल मिलाकर, आंकड़े साफ इशारा कर रहे हैं कि ‘आवारापन 2’ ने रिलीज से पहले ही अपनी पूर्ववर्ती फिल्म के लाइफटाइम रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है — और अब निगाहें टिकी हैं इस पर कि थिएटर्स में उतरने के बाद यह फिल्म कितना बड़ा धमाका करती है.

Prakash Gupta

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

ताज़ा खबरें

शिक्षक ब्रेकिंग: सेवा सुरक्षा को लेकर शिक्षक संगठन हुए आक्रामक, सहायक शिक्षक फेडरेशन, नवीन शिक्षक संघ व सर्व शिक्षक संघ ने खोला मोर्चा, 9 सितंबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन का ऐलान; जानें पूरा प्लान

RECOMMENDED

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर सुकमा की आत्मसमर्पित महिलाओं ने रैंप पर दिखाया आत्मविश्वास, फिल्मकार आकाश आदित्य लामा ने फिल्म में काम का दिया ऑफर

RECOMMENDED
BSNL ₹2,399 Recharge Plan

BSNL ₹2,399 Recharge Plan : स्वतंत्रता दिवस ऑफर में मिलेगी 47 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी

RECOMMENDED
Maruti Grand Vitara Sigma EMI

Maruti Grand Vitara Sigma EMI: 1 लाख रुपये डाउन पेमेंट के बाद हर महीने देनी होगी इतनी किश्त

RECOMMENDED
Google Pixel Watch 5

Google Pixel Watch 5 भारत में लॉन्च: 42,999 रुपये शुरुआती कीमत, Gemini AI और 40 घंटे की बैटरी से है लैस

RECOMMENDED

15 अगस्त पर मुख्यमंत्री युवाओं के लिए कर सकते हैं बड़े ऐलान, भर्ती से AI मिशन तक बड़े फैसलों का जिक्र संभव

RECOMMENDED

नेशनल हाईवे-45 का मरम्मत कार्य जारी, मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह जारी, परियोजना का 58 प्रतिशत काम हुआ पूरा

RECOMMENDED
BYD Atto 2 Spied

BYD Atto 2 Spied in India : भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान दिखी नई मिड-साइज इलेक्ट्रिक SUV, 420km तक मिलेगी रेंज

RECOMMENDED
Vivo S50t Vitality Edition Launch

Vivo S50t Vitality Edition Launch : स्नैपड्रैगन 8s Gen 3 और 12GB RAM के साथ नया 5G फोन पेश

RECOMMENDED
MG Adapt

MG Motor का नया दांव: भारत में जल्द लॉन्च होगी ‘MG Adapt’ प्लेटफॉर्म पर आधारित नई SUV, टीजर जारी

RECOMMENDED

CG-महिला का अश्लील वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल और प्रताड़ित करने का आरोप, तीन गिरफ्तार

RECOMMENDED

ननकीराम कंवर ने PM मोदी को लिखा पत्र, GST पदोन्नति परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप, सबूत होने का दावा

RECOMMENDED

सर्पदंश मुआवजा घोटाले की जांच अब EOW को सौंपने की तैयारी, DGP बोले- मामला गंभीर

RECOMMENDED

छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, उत्तर इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, पढ़िये किन जिलों के लिए चेतावनी

RECOMMENDED

तिरंगा यात्रा के दूसरे दिन मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर उप मुख्यमंत्री एवं वन मंत्री ने किया यात्रा का शुभारंभ, बोले, बस्तर की जनता, समाज प्रमुखों, जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों के सहयोग से नक्सलवाद का हुआ खात्मा

RECOMMENDED
शिक्षक संघर्ष मोर्चा का गठन, शिक्षक हित में होगा निर्णायक संघर्ष; बोले- “हमने दिलाया है, हम ही दिलाएंगे”

शिक्षक संघर्ष मोर्चा का गठन, शिक्षक हित में होगा निर्णायक संघर्ष; बोले- “हमने दिलाया है, हम ही दिलाएंगे”

RECOMMENDED

CG- सौतेली मां की हत्या, बेटे ने पीट-पीटकर मार डाला, पुलिस ने किया आरोपी बेटे को गिरफ्तार

RECOMMENDED

CG- दोहरा हत्याकांड से इलाके में सनसनी, पति-पत्नी की हत्या कर आरोपी फरार, पुलिस जांच में जुटी

RECOMMENDED

CG-स्कूली बच्चे सड़क पर उतरे, प्रिंसिपल और छात्रावास अधीक्षक को हटाने की मांग को लेकर सड़क जाम

RECOMMENDED

चीफ सेकरेट्री ने ली राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक, दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में बैंकिग सेवायें पहुंचाने व किसानों को केसीसी पर शीघ्रता से लोन दिलाने के आदेश

RECOMMENDED
× Promotion

BREAKING NEWS

शिक्षक ब्रेकिंग: सेवा सुरक्षा को लेकर शिक्षक संगठन हुए आक्रामक, सहायक शिक्षक फेडरेशन, नवीन शिक्षक संघ व सर्व शिक्षक संघ ने खोला मोर्चा, 9 सितंबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन का ऐलान; जानें पूरा प्लान