×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp Channel YouTube Google News Facebook X (Twitter) Pinterest
लोकप्रिय खोज
Thursday, 13 Aug 2026 | मौसम लोड हो रहा है...

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर सुकमा की आत्मसमर्पित महिलाओं ने रैंप पर दिखाया आत्मविश्वास, फिल्मकार आकाश आदित्य लामा ने फिल्म में काम का दिया ऑफर

 

*रायपुर में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ी हथकरघा परिधान’ फैशन शो में बुनकरों की कला और सांस्कृतिक विरासत को मिला मंच*

Advertisement

रायपुर, 13 अगस्त 2026: राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राजधानी रायपुर में ‘छत्तीसगढ़ी हथकरघा परिधान’ फैशन शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रदेश की पारंपरिक हथकरघा कला, बुनकरों की रचनात्मकता तथा छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहित करना रहा।

फैशन शो में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक हथकरघा परिधानों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में सुकमा स्थित पुनर्वास केंद्र की आत्मसमर्पित महिलाओं ने भी रैंप वॉक में सहभागिता की। उन्होंने पारंपरिक छत्तीसगढ़ी परिधान धारण कर अपनी प्रस्तुति दी।

इस अवसर पर फिल्मकार एवं निर्देशक आकाश आदित्य लामा ने महिलाओं की प्रस्तुति की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक बदलाव और आत्मविश्वास की सकारात्मक अभिव्यक्ति हैं। उन्होंने बस्तर एवं छत्तीसगढ़ की संस्कृति, पारंपरिक परिधानों और स्थानीय पहचान को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया।

आकाश आदित्य लामा ने भविष्य में इन महिलाओं के साथ फिल्म में कार्य करने की इच्छा भी व्यक्त की। उन्होंने बताया कि वह एक विषय पर लंबे समय से कार्य कर रहे हैं और परिस्थितियां अनुकूल रहने पर उनके साथ काम करना उनके लिए सौभाग्य की बात होगी।

लामा ने छत्तीसगढ़ एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से अपने जुड़ाव का उल्लेख करते हुए कहा कि शांति और पुनर्वास के साथ स्थानीय लोगों को नए अवसर उपलब्ध कराना सामाजिक एवं आर्थिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने फिल्मकार आकाश आदित्य लामा द्वारा व्यक्त की गई इस इच्छा का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों का सकारात्मक प्रभाव यदि उद्योग एवं रचनात्मक क्षेत्रों में भी दिखाई देता है और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से मुख्यधारा में लौट रहे लोगों के लिए नए अवसर उपलब्ध होते हैं, तो यह स्वागतयोग्य पहल है।

उन्होंने कहा कि कला, संस्कृति, फिल्म एवं अन्य रचनात्मक क्षेत्रों के माध्यम से लोगों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के अवसर मिलना सामाजिक समावेशन की दिशा में महत्वपूर्ण है।

खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग के सचिव श्री राजेश राणा ने आयोजन को प्रेरणादायी बताते हुए कहा, “यह आयोजन हमारे प्रेरणादायी रहा है, और इसकी चर्चा सब तरफ हो रही है। आने वाले समय में भी इस तरह के बेहतर आयोजन विभाग की तरफ से किए जाएंगे।”

उन्होंने कहा कि प्रदेश की हथकरघा परंपरा को प्रोत्साहित करने तथा बुनकरों को व्यापक बाजार एवं नए मंच उपलब्ध कराने के लिए विभाग द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम के माध्यम से छत्तीसगढ़ के पारंपरिक हथकरघा परिधानों, बुनकरों की कला एवं प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित किया गया। विभाग द्वारा भविष्य में भी हथकरघा एवं ग्रामोद्योग से जुड़े उत्पादों और प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न गतिविधियों के आयोजन की दिशा में कार्य किया जाएगा।

 

 

Sneha Reddy

A gadget enthusiast at heart, Sneha Reddy reviews the latest smartphones, apps, and automobiles. She writes detailed guides on how technology impacts daily life in India. From 5G rollouts to the latest EV launches in Chhattisgarh, Sneha ensures readers stay ahead of the curve.

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

ताज़ा खबरें

‘आवारापन’ ने रिलीज से पहले ही तोड़ा रिकॉर्ड, इमरान हाशमी के सीक्वल की एडवांस बुकिंग ने मचाया धमाल

RECOMMENDED

शिक्षक ब्रेकिंग: सेवा सुरक्षा को लेकर शिक्षक संगठन हुए आक्रामक, सहायक शिक्षक फेडरेशन, नवीन शिक्षक संघ व सर्व शिक्षक संघ ने खोला मोर्चा, 9 सितंबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन का ऐलान; जानें पूरा प्लान

RECOMMENDED
BSNL ₹2,399 Recharge Plan

BSNL ₹2,399 Recharge Plan : स्वतंत्रता दिवस ऑफर में मिलेगी 47 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी

RECOMMENDED
Maruti Grand Vitara Sigma EMI

Maruti Grand Vitara Sigma EMI: 1 लाख रुपये डाउन पेमेंट के बाद हर महीने देनी होगी इतनी किश्त

RECOMMENDED
Google Pixel Watch 5

Google Pixel Watch 5 भारत में लॉन्च: 42,999 रुपये शुरुआती कीमत, Gemini AI और 40 घंटे की बैटरी से है लैस

RECOMMENDED

15 अगस्त पर मुख्यमंत्री युवाओं के लिए कर सकते हैं बड़े ऐलान, भर्ती से AI मिशन तक बड़े फैसलों का जिक्र संभव

RECOMMENDED

नेशनल हाईवे-45 का मरम्मत कार्य जारी, मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह जारी, परियोजना का 58 प्रतिशत काम हुआ पूरा

RECOMMENDED
BYD Atto 2 Spied

BYD Atto 2 Spied in India : भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान दिखी नई मिड-साइज इलेक्ट्रिक SUV, 420km तक मिलेगी रेंज

RECOMMENDED
Vivo S50t Vitality Edition Launch

Vivo S50t Vitality Edition Launch : स्नैपड्रैगन 8s Gen 3 और 12GB RAM के साथ नया 5G फोन पेश

RECOMMENDED
MG Adapt

MG Motor का नया दांव: भारत में जल्द लॉन्च होगी ‘MG Adapt’ प्लेटफॉर्म पर आधारित नई SUV, टीजर जारी

RECOMMENDED

CG-महिला का अश्लील वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल और प्रताड़ित करने का आरोप, तीन गिरफ्तार

RECOMMENDED

ननकीराम कंवर ने PM मोदी को लिखा पत्र, GST पदोन्नति परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप, सबूत होने का दावा

RECOMMENDED

सर्पदंश मुआवजा घोटाले की जांच अब EOW को सौंपने की तैयारी, DGP बोले- मामला गंभीर

RECOMMENDED

छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, उत्तर इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, पढ़िये किन जिलों के लिए चेतावनी

RECOMMENDED

तिरंगा यात्रा के दूसरे दिन मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर उप मुख्यमंत्री एवं वन मंत्री ने किया यात्रा का शुभारंभ, बोले, बस्तर की जनता, समाज प्रमुखों, जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों के सहयोग से नक्सलवाद का हुआ खात्मा

RECOMMENDED
शिक्षक संघर्ष मोर्चा का गठन, शिक्षक हित में होगा निर्णायक संघर्ष; बोले- “हमने दिलाया है, हम ही दिलाएंगे”

शिक्षक संघर्ष मोर्चा का गठन, शिक्षक हित में होगा निर्णायक संघर्ष; बोले- “हमने दिलाया है, हम ही दिलाएंगे”

RECOMMENDED

CG- सौतेली मां की हत्या, बेटे ने पीट-पीटकर मार डाला, पुलिस ने किया आरोपी बेटे को गिरफ्तार

RECOMMENDED

CG- दोहरा हत्याकांड से इलाके में सनसनी, पति-पत्नी की हत्या कर आरोपी फरार, पुलिस जांच में जुटी

RECOMMENDED

CG-स्कूली बच्चे सड़क पर उतरे, प्रिंसिपल और छात्रावास अधीक्षक को हटाने की मांग को लेकर सड़क जाम

RECOMMENDED

चीफ सेकरेट्री ने ली राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक, दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में बैंकिग सेवायें पहुंचाने व किसानों को केसीसी पर शीघ्रता से लोन दिलाने के आदेश

RECOMMENDED
× Promotion

BREAKING NEWS

शिक्षक ब्रेकिंग: सेवा सुरक्षा को लेकर शिक्षक संगठन हुए आक्रामक, सहायक शिक्षक फेडरेशन, नवीन शिक्षक संघ व सर्व शिक्षक संघ ने खोला मोर्चा, 9 सितंबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन का ऐलान; जानें पूरा प्लान