×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp Channel YouTube Google News Facebook X (Twitter) Pinterest
लोकप्रिय खोज
Thursday, 13 Aug 2026 | मौसम लोड हो रहा है...

CG-महिला का अश्लील वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल और प्रताड़ित करने का आरोप, तीन गिरफ्तार

बिलासपुर 13 अगस्त 2026। मस्तूरी थाना क्षेत्र में महिला का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर उसे कथित तौर पर ब्लैकमेल और प्रताड़ित करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 77, 79, 296, 351(3), आईटी एक्ट की धारा 66ई, 67, 67बी और एससी-एसटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

हिसाब-किताब में बेईमानी के बाद विवाद

पुलिस के अनुसार, मस्तूरी क्षेत्र में रहने वाले पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उसका भाई हार्वेस्टर और ट्रैक्टर के जरिए एग्रीकल्चर ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय करता है।

Advertisement

व्यवसाय की देखरेख के लिए गांव के पीतांबर सिंह और अजय चौधरी को रखा गया था। आरोप है कि हिसाब-किताब में बेईमानी सामने आने के बाद दोनों को काम से हटा दिया गया था। इसके बाद से ही दोनों नाराज थे।

घर पहुंचकर जातिगत गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप

शिकायत के मुताबिक, इसी विवाद को लेकर आरोपित 9 जुलाई की रात करीब 10 बजे पीड़ित के भाई के पास पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने जातिगत गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।

इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित और उसकी पत्नी से जुड़ा अश्लील वीडियो मोबाइल में दिखाया। आरोप है कि बाद में वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर महिला को अपमानित और प्रताड़ित किया गया।

साइबर सेल के साथ पुलिस ने की कार्रवाई

शिकायत मिलने के बाद मस्तूरी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मस्तूरी पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई।

टीम ने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अजय चौधरी (23), नरेश पटेल (24) और पीतांबर सिंह (38) को हिरासत में लिया। तीनों आरोपी खपरी लिमतरा के निवासी बताए गए हैं।

पूछताछ में वीडियो वायरल करने की बात स्वीकारने का दावा

पुलिस के मुताबिक, हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपियों ने अश्लील वीडियो वायरल करने की घटना स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने तीनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

न्यायालय के आदेश के बाद तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

मामले में पुलिस अब डिजिटल साक्ष्यों और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है। अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर किस तरह प्रसारित किया गया और इसमें अन्य किसी व्यक्ति की भूमिका थी या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।

news reporter

NWNews24 के वरिष्ठ पत्रकार और संपादक। आपके लिए सटीक, तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ अपडेट लाते हैं।

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

ताज़ा खबरें

‘आवारापन’ ने रिलीज से पहले ही तोड़ा रिकॉर्ड, इमरान हाशमी के सीक्वल की एडवांस बुकिंग ने मचाया धमाल

RECOMMENDED

शिक्षक ब्रेकिंग: सेवा सुरक्षा को लेकर शिक्षक संगठन हुए आक्रामक, सहायक शिक्षक फेडरेशन, नवीन शिक्षक संघ व सर्व शिक्षक संघ ने खोला मोर्चा, 9 सितंबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन का ऐलान; जानें पूरा प्लान

RECOMMENDED

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर सुकमा की आत्मसमर्पित महिलाओं ने रैंप पर दिखाया आत्मविश्वास, फिल्मकार आकाश आदित्य लामा ने फिल्म में काम का दिया ऑफर

RECOMMENDED
BSNL ₹2,399 Recharge Plan

BSNL ₹2,399 Recharge Plan : स्वतंत्रता दिवस ऑफर में मिलेगी 47 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी

RECOMMENDED
Maruti Grand Vitara Sigma EMI

Maruti Grand Vitara Sigma EMI: 1 लाख रुपये डाउन पेमेंट के बाद हर महीने देनी होगी इतनी किश्त

RECOMMENDED
Google Pixel Watch 5

Google Pixel Watch 5 भारत में लॉन्च: 42,999 रुपये शुरुआती कीमत, Gemini AI और 40 घंटे की बैटरी से है लैस

RECOMMENDED

15 अगस्त पर मुख्यमंत्री युवाओं के लिए कर सकते हैं बड़े ऐलान, भर्ती से AI मिशन तक बड़े फैसलों का जिक्र संभव

RECOMMENDED

नेशनल हाईवे-45 का मरम्मत कार्य जारी, मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह जारी, परियोजना का 58 प्रतिशत काम हुआ पूरा

RECOMMENDED
BYD Atto 2 Spied

BYD Atto 2 Spied in India : भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान दिखी नई मिड-साइज इलेक्ट्रिक SUV, 420km तक मिलेगी रेंज

RECOMMENDED
Vivo S50t Vitality Edition Launch

Vivo S50t Vitality Edition Launch : स्नैपड्रैगन 8s Gen 3 और 12GB RAM के साथ नया 5G फोन पेश

RECOMMENDED
MG Adapt

MG Motor का नया दांव: भारत में जल्द लॉन्च होगी ‘MG Adapt’ प्लेटफॉर्म पर आधारित नई SUV, टीजर जारी

RECOMMENDED

ननकीराम कंवर ने PM मोदी को लिखा पत्र, GST पदोन्नति परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप, सबूत होने का दावा

RECOMMENDED

सर्पदंश मुआवजा घोटाले की जांच अब EOW को सौंपने की तैयारी, DGP बोले- मामला गंभीर

RECOMMENDED

छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, उत्तर इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, पढ़िये किन जिलों के लिए चेतावनी

RECOMMENDED

तिरंगा यात्रा के दूसरे दिन मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर उप मुख्यमंत्री एवं वन मंत्री ने किया यात्रा का शुभारंभ, बोले, बस्तर की जनता, समाज प्रमुखों, जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों के सहयोग से नक्सलवाद का हुआ खात्मा

RECOMMENDED
शिक्षक संघर्ष मोर्चा का गठन, शिक्षक हित में होगा निर्णायक संघर्ष; बोले- “हमने दिलाया है, हम ही दिलाएंगे”

शिक्षक संघर्ष मोर्चा का गठन, शिक्षक हित में होगा निर्णायक संघर्ष; बोले- “हमने दिलाया है, हम ही दिलाएंगे”

RECOMMENDED

CG- सौतेली मां की हत्या, बेटे ने पीट-पीटकर मार डाला, पुलिस ने किया आरोपी बेटे को गिरफ्तार

RECOMMENDED

CG- दोहरा हत्याकांड से इलाके में सनसनी, पति-पत्नी की हत्या कर आरोपी फरार, पुलिस जांच में जुटी

RECOMMENDED

CG-स्कूली बच्चे सड़क पर उतरे, प्रिंसिपल और छात्रावास अधीक्षक को हटाने की मांग को लेकर सड़क जाम

RECOMMENDED

चीफ सेकरेट्री ने ली राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक, दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में बैंकिग सेवायें पहुंचाने व किसानों को केसीसी पर शीघ्रता से लोन दिलाने के आदेश

RECOMMENDED
× Promotion

BREAKING NEWS

शिक्षक ब्रेकिंग: सेवा सुरक्षा को लेकर शिक्षक संगठन हुए आक्रामक, सहायक शिक्षक फेडरेशन, नवीन शिक्षक संघ व सर्व शिक्षक संघ ने खोला मोर्चा, 9 सितंबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन का ऐलान; जानें पूरा प्लान