×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp Channel YouTube Google News Facebook X (Twitter) Pinterest
लोकप्रिय खोज
Thursday, 13 Aug 2026 | मौसम लोड हो रहा है...

शिक्षक ब्रेकिंग: सेवा सुरक्षा को लेकर शिक्षक संगठन हुए आक्रामक, सहायक शिक्षक फेडरेशन, नवीन शिक्षक संघ व सर्व शिक्षक संघ ने खोला मोर्चा, 9 सितंबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन का ऐलान; जानें पूरा प्लान

रायपुर 13 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की सेवा सुरक्षा, वेतन विसंगति और पुरानी सेवा की गणना कर पुरानी पेंशन सहित समस्त लाभ देने की मांग को लेकर आंदोलन अब चरणबद्ध तरीके से तेज करने की तैयारी है। शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों ने बुधवार को डीपीआई पहुंचकर अधिकारियों से मुलाकात की और अपनी मांगों को दोहराते हुए आगे के आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की।डीपीआई में हुई मुलाकात के दौरान टीचर्स फेडरेशन आफ इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक मनीष मिश्रा, सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय अध्यक्ष रविंद्र राठौर, नवीन शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास राजपूत और सर्व शिक्षक संघ के प्रदीप पांडेय मौजूद रहे। इस दौरान कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने भी शिक्षकों की मांगों को समर्थन दिया।शिक्षक संगठनों ने स्पष्ट किया है कि यदि 5 सितंबर यानी शिक्षक दिवस तक सरकार की ओर से सेवा सुरक्षा सहित शिक्षकों की प्रमुख मांगों को लेकर कोई ठोस घोषणा नहीं होती है, तो आंदोलन को निर्णायक चरण में ले जाया जाएगा।

सेवा सुरक्षा समेत इन मांगों पर जोर

शिक्षक संगठनों का कहना है कि उनकी प्रमुख मांगों में सेवा सुरक्षा, सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करना और प्रथम नियुक्ति/पूर्व सेवा की गणना करते हुए पुरानी पेंशन तथा विभागीय स्तर पर मिलने वाले सभी लाभ प्रदान करना शामिल है।शिक्षक नेताओं का कहना है कि लंबे समय से इन मुद्दों को शासन के सामने रखा जाता रहा है, लेकिन अपेक्षित समाधान नहीं मिलने के कारण अब आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

Advertisement

17 अगस्त को बेमेतरा DEO कार्यालय का घेराव

शिक्षक संगठनों के अनुसार बेमेतरा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जारी सेवा सुरक्षा से जुड़े आदेश के विरोध में 17 अगस्त को बेमेतरा में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव किया जाएगा।इसके बाद आंदोलन को पूरे प्रदेश में विस्तार देने की तैयारी है।

22 अगस्त को सभी ब्लॉक में धरना-रैली

22 अगस्त शनिवार को छत्तीसगढ़ के सभी विकासखंडों में एकदिवसीय धरना, रैली और प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद संबंधित अधिकारियों को शिक्षकों की मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा।

29 अगस्त को 33 जिलों में प्रदर्शन

आंदोलन के अगले चरण में 29 अगस्त शनिवार को प्रदेश के सभी 33 जिलों में रैली और धरना प्रदर्शन आयोजित करने की घोषणा की गई है। शिक्षक संगठनों का कहना है कि इस प्रदर्शन के माध्यम से सरकार तक अपनी मांगों को मजबूती से पहुंचाया जाएगा।

30 अगस्त से सोशल मीडिया अभियान

शिक्षकों ने आंदोलन को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी तेज करने की रणनीति बनाई है। 30 अगस्त से 4 सितंबर तक सोशल मीडिया अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, राज्य सरकार और शिक्षा विभाग का ध्यान शिक्षकों की मांगों की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया जाएगा।शिक्षक संगठनों के अनुसार 5 सितंबर शिक्षक दिवस के दिन सरकार की ओर से शिक्षक हित में किसी बड़े ऐलान की उम्मीद है।

5 सितंबर के बाद आर-पार की तैयारी

शिक्षक नेताओं ने कहा है कि यदि 5 सितंबर को सेवा सुरक्षा समेत अन्य मांगों पर सरकार की ओर से कोई सकारात्मक घोषणा नहीं होती है, तो 9 सितंबर से आंदोलन को निर्णायक और अनिश्चितकालीन स्वरूप दिया जाएगा।आंदोलन की रणनीति के मुताबिक बिलासपुर और सरगुजा संभाग के शिक्षक कुनकुरी में मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे, जबकि बस्तर, दुर्ग और रायपुर संभाग के शिक्षक दुर्ग में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के आवास तक पदयात्रा करेंगे।

9 सितंबर से ‘सेवा सुरक्षा न्याय पदयात्रा’

शिक्षक संगठनों ने इसके साथ ही ‘सेवा सुरक्षा न्याय पदयात्रा’ निकालने का भी ऐलान किया है। शिक्षकों के मुताबिक मुख्यमंत्री के पैतृक क्षेत्र बगिया कैंप, जशपुर और शिक्षा मंत्री के दुर्ग स्थित आवास तक पदयात्रा की जाएगी।शिक्षक नेताओं का कहना है कि मांगें पूरी होने तक वे संबंधित स्थानों पर धरना देकर सरकार से समाधान की मांग करेंगे। 9 सितंबर से आंदोलन अनिश्चितकालीन रहेगा और मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही गई है।

मनीष मिश्रा ने कहा- 5 सितंबर तक सरकार दे सौगात

टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक मनीष मिश्रा ने कहा कि शिक्षक लंबे समय से सेवा सुरक्षा सहित अपने अधिकारों की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक दिवस शिक्षकों के सम्मान का दिन है और सरकार को इसी दिन शिक्षकों के हित में ठोस घोषणा करनी चाहिए।

मनीष मिश्रा के मुताबिक, “हमारी मांग है कि 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के दिन छत्तीसगढ़ के शिक्षकों को मोदी की गारंटी के अनुरूप सेवा सुरक्षा की सौगात दी जाए।” उन्होंने कहा कि यदि सरकार इस दिशा में कोई निर्णय नहीं लेती है तो शिक्षक मजबूरी में आंदोलन को निर्णायक चरण में ले जाएंगे।

उन्होंने कहा कि 9 सितंबर से मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के आवास तक सेवा सुरक्षा न्याय पदयात्रा की जाएगी और मांग पूरी होने तक शिक्षक वहां बैठकर अपना निवेदन जारी रखेंगे।

रविंद्र राठौर- मांगों पर अब निर्णायक पहल जरूरी

सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय अध्यक्ष रविंद्र राठौर ने कहा कि शिक्षकों की सेवा सुरक्षा का मुद्दा बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि शिक्षक लगातार अपनी मांगों को शासन और विभाग के सामने रखते आए हैं।

राठौर ने कहा कि अब केवल आश्वासन से काम नहीं चलेगा, बल्कि सरकार को सेवा सुरक्षा, वेतन विसंगति और पुरानी सेवा की गणना जैसे मुद्दों पर ठोस निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने शिक्षकों से चरणबद्ध आंदोलन में एकजुट होकर शामिल होने की अपील की।

विकास राजपूत- शांतिपूर्ण आंदोलन के बाद भी समाधान नहीं तो बढ़ेगा संघर्ष

नवीन शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास राजपूत ने कहा कि शिक्षक संगठनों ने पहले भी अपनी मांगों को लोकतांत्रिक तरीके से शासन तक पहुंचाया है। इसके बावजूद यदि मांगों का समाधान नहीं होता है तो आंदोलन को आगे बढ़ाना शिक्षकों की मजबूरी होगी।

उन्होंने कहा कि 17 अगस्त से लेकर 29 अगस्त तक अलग-अलग स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों के जरिए सरकार को मांगों के समाधान का पर्याप्त अवसर दिया जा रहा है। इसके बाद 5 सितंबर तक सकारात्मक निर्णय की उम्मीद रहेगी।

प्रदीप पांडेय- सभी शिक्षक संगठनों को एक मंच पर लाने की तैयारी

सर्व शिक्षक संघ के प्रदीप पांडेय ने कहा कि सेवा सुरक्षा का मुद्दा किसी एक संगठन या वर्ग तक सीमित नहीं है, बल्कि बड़ी संख्या में शिक्षक इससे प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि इसी वजह से अलग-अलग शिक्षक संगठनों को एकजुट करते हुए चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति बनाई गई है।

पांडेय ने कहा कि यदि सरकार 5 सितंबर तक शिक्षकों के हित में निर्णय लेती है तो आंदोलन की स्थिति टल सकती है, लेकिन मांगों पर कोई ठोस पहल नहीं हुई तो 9 सितंबर से आंदोलन को अनिश्चितकालीन रूप दिया जाएगा।

आंदोलन का पूरा कार्यक्रम

  • 17 अगस्त: बेमेतरा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव
  • 22 अगस्त: सभी ब्लॉक में धरना, रैली और ज्ञापन
  • 29 अगस्त: प्रदेश के सभी 33 जिलों में रैली और धरना प्रदर्शन
  • 30 अगस्त से 4 सितंबर: सोशल मीडिया अभियान
  • 5 सितंबर: शिक्षक दिवस पर सरकार की घोषणा का इंतजार
  • 9 सितंबर: मांग पूरी नहीं होने पर निर्णायक आंदोलन और सेवा सुरक्षा न्याय पदयात्रा
  • 9 सितंबर से: मांग पूरी होने तक अनिश्चितकालीन आंदोलन

शिक्षक संगठनों ने कहा है कि अब आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से प्रदेशव्यापी बनाया जाएगा। हालांकि सरकार और शिक्षा विभाग की ओर से इन मांगों तथा घोषित आंदोलन को लेकर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है।

 

news reporter

NWNews24 के वरिष्ठ पत्रकार और संपादक। आपके लिए सटीक, तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ अपडेट लाते हैं।

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

ताज़ा खबरें

‘आवारापन’ ने रिलीज से पहले ही तोड़ा रिकॉर्ड, इमरान हाशमी के सीक्वल की एडवांस बुकिंग ने मचाया धमाल

RECOMMENDED

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर सुकमा की आत्मसमर्पित महिलाओं ने रैंप पर दिखाया आत्मविश्वास, फिल्मकार आकाश आदित्य लामा ने फिल्म में काम का दिया ऑफर

RECOMMENDED
BSNL ₹2,399 Recharge Plan

BSNL ₹2,399 Recharge Plan : स्वतंत्रता दिवस ऑफर में मिलेगी 47 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी

RECOMMENDED
Maruti Grand Vitara Sigma EMI

Maruti Grand Vitara Sigma EMI: 1 लाख रुपये डाउन पेमेंट के बाद हर महीने देनी होगी इतनी किश्त

RECOMMENDED
Google Pixel Watch 5

Google Pixel Watch 5 भारत में लॉन्च: 42,999 रुपये शुरुआती कीमत, Gemini AI और 40 घंटे की बैटरी से है लैस

RECOMMENDED

15 अगस्त पर मुख्यमंत्री युवाओं के लिए कर सकते हैं बड़े ऐलान, भर्ती से AI मिशन तक बड़े फैसलों का जिक्र संभव

RECOMMENDED

नेशनल हाईवे-45 का मरम्मत कार्य जारी, मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह जारी, परियोजना का 58 प्रतिशत काम हुआ पूरा

RECOMMENDED
BYD Atto 2 Spied

BYD Atto 2 Spied in India : भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान दिखी नई मिड-साइज इलेक्ट्रिक SUV, 420km तक मिलेगी रेंज

RECOMMENDED
Vivo S50t Vitality Edition Launch

Vivo S50t Vitality Edition Launch : स्नैपड्रैगन 8s Gen 3 और 12GB RAM के साथ नया 5G फोन पेश

RECOMMENDED
MG Adapt

MG Motor का नया दांव: भारत में जल्द लॉन्च होगी ‘MG Adapt’ प्लेटफॉर्म पर आधारित नई SUV, टीजर जारी

RECOMMENDED

CG-महिला का अश्लील वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल और प्रताड़ित करने का आरोप, तीन गिरफ्तार

RECOMMENDED

ननकीराम कंवर ने PM मोदी को लिखा पत्र, GST पदोन्नति परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप, सबूत होने का दावा

RECOMMENDED

सर्पदंश मुआवजा घोटाले की जांच अब EOW को सौंपने की तैयारी, DGP बोले- मामला गंभीर

RECOMMENDED

छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, उत्तर इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, पढ़िये किन जिलों के लिए चेतावनी

RECOMMENDED

तिरंगा यात्रा के दूसरे दिन मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर उप मुख्यमंत्री एवं वन मंत्री ने किया यात्रा का शुभारंभ, बोले, बस्तर की जनता, समाज प्रमुखों, जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों के सहयोग से नक्सलवाद का हुआ खात्मा

RECOMMENDED
शिक्षक संघर्ष मोर्चा का गठन, शिक्षक हित में होगा निर्णायक संघर्ष; बोले- “हमने दिलाया है, हम ही दिलाएंगे”

शिक्षक संघर्ष मोर्चा का गठन, शिक्षक हित में होगा निर्णायक संघर्ष; बोले- “हमने दिलाया है, हम ही दिलाएंगे”

RECOMMENDED

CG- सौतेली मां की हत्या, बेटे ने पीट-पीटकर मार डाला, पुलिस ने किया आरोपी बेटे को गिरफ्तार

RECOMMENDED

CG- दोहरा हत्याकांड से इलाके में सनसनी, पति-पत्नी की हत्या कर आरोपी फरार, पुलिस जांच में जुटी

RECOMMENDED

CG-स्कूली बच्चे सड़क पर उतरे, प्रिंसिपल और छात्रावास अधीक्षक को हटाने की मांग को लेकर सड़क जाम

RECOMMENDED

चीफ सेकरेट्री ने ली राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक, दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में बैंकिग सेवायें पहुंचाने व किसानों को केसीसी पर शीघ्रता से लोन दिलाने के आदेश

RECOMMENDED
× Promotion

BREAKING NEWS

शिक्षक ब्रेकिंग: सेवा सुरक्षा को लेकर शिक्षक संगठन हुए आक्रामक, सहायक शिक्षक फेडरेशन, नवीन शिक्षक संघ व सर्व शिक्षक संघ ने खोला मोर्चा, 9 सितंबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन का ऐलान; जानें पूरा प्लान