हेडलाइन

CG- इस्तीफा: कांग्रेस की हार पर अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, लिखा, “हार की नैतिक जिम्मेदारी लेता हूं”

कवर्धा 11 दिसंबर 2023। कवर्धा नगरपालिका अध्यक्ष ने इस्तीफा दे दिया है। विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद अध्यक्ष ने इस्तीफा दिया है। दरअसल कवर्धा में कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद अकबर की करारी हार हुई है। आलम ये रहा है कि किसी भी वार्ड से मोहम्मद अकबर को लीड नहीं मिल पाया था। इस हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए ही नगरपालिका अध्यक्ष ने इस्तीफा दे दिया है।

अपने इस्तीफे में भी अध्यक्ष ऋषि शर्मा ने हार की वजह विधानसभा चुनाव में हार को बताया है। कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक व मंत्री मोहम्मद अकबर को हार का सामना करना पड़ा था। भाजपा प्रत्याशी विजय शर्मा ने मंत्री अकबर को 41 हजार 376 मतों से हराया है। वर्ष 2018 के चुनाव में मोहम्मद अकबर 60 हजार मतों से जीते थे। लेकिन इस बार करारी हार का सामना करना पड़ा है। इसी प्रकार पंडरिया में भी कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है। यहां से कांग्रेस के नीलू चन्द्रवंशी को भाजपा की भावना बोहरा ने करीब 28 हजार वोटों से हराया है।

दरअसल विधानसभा चुनाव मे मिली हार के बाद पार्षदों मे अध्यक्ष के खिलाफ नाराजगी थी,कयास लगाया जा रहा था की पालिका क्षेत्र मे कांग्रेस को अच्छी बढ़त मिलेगी, लेकिन शहर के 42 बूथो मे 35 बूथ पर कांग्रेस चुनाव हार गई थी,वही हार का जिम्मेदारी लेते हुये अध्यक्ष पद से ऋषि शर्मा ने इस्तीफा सौप दिया है।नगरपालिका क्षेत्र मे कुल 27 वार्ड है जिसमे 19 कांग्रेस पार्षद,1 निर्दलीय व 7 भाजपा के है। विधानसभा के नतीजे के बाद एक कथित आडियो वायरल हुआ था जिसमें नगरपालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा बीच ढेड़ मिनट से अधिक का आडियो वायरल के बाद नगरपालिका क्षेत्र मे सनसनी फैल गया था,ऋषि शर्मा के द्वारा नगरपालिका नेताप्रतिपक्ष को नगरपालिका के अध्यक्ष बनाने व कांग्रेस के मोहित माहेश्वरी, अशोक सिंह पार्षद का नाम का भी जिक्र है इन लोगों को अध्यक्ष कभी नही बनने देने की बात कही जा रही थी,आडियो मे कांग्रेस पार्टी को लेकर भी टिप्पणी की गई है और गालीगलौज भी सुनाई देने रहा था तब नगरपालिका क्षेत्र मे अध्यक्ष छुट्टी तय माना जा रहा था।

Back to top button