हेल्थ / लाइफस्टाइल

खाने के बाद नहाना सेहत के लिए है हानिकारक, जानिए क्या हैं नुकसान ?

नई दिल्ली 12 सितंबर 2022 : कई लोगों की आदत होती है जो खाना खाने के बाद नहाते हैं। ऐसा करने के पीछे उनका कोई खास मकसद नहीं होता लेकिन वे खाना खाकर फ्री हो जाना चाहते हैं इसलिए खाना खाकर आराम करते हैं और आखिर में नहाने जाते हैं लेकिन आयुर्वेद के अनुसार खाना खाने के तुंरत बाद नहीं नहाना चाहिए। इससे आपको डाइजेशन से जुड़ीं कई हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। वहीं, आपका पेट साफ न होने पर आपको पिम्पल्स, स्किन एलर्जी जैसी प्रॉब्लम्स भी हो सकती हैं।

नहाने को एक शीतलन प्रक्रिया मानी जाती है, जो शरीर को ठंडा करती है। जब कोई खाना खाने के तुरंत बाद नहाता है, तो परिसंचरण को धीमा कर देता है, जो बदले में पाचन अग्नि को धीमा कर देता है। पाचन के लिए बहुत अधिक ऊर्जा और पेट की ओर अच्छी मात्रा में रक्त प्रवाह की आवश्यकता होती है। इसलिए आयुर्वेद के अनुसार भोजन के बाद स्नान करना अनहेल्दी माना गया है। हाल ही में एक इंस्टाग्राम पोस्ट में, डॉ रेखा ने भी नहाने का सही समय खाने से 1-3 घंटे पहले का माना है।

क्या आपको पता है कि अगर आप खाना खाने के तुंरत बाद नहाते हैं तो आप अपने शरीर को नुकसान पहुंचा रहे होते हैं। लगातार ऐसा करने से आपको कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। आइये जानते हैं क्यों खाना खाने के तुंरत बाद नहाना नहीं चाहिए. ऐसा करने से क्या नुकसान हो सकते हैं।

https://www.instagram.com/p/Ch9gk6XMi2S/?utm_source=ig_embed&ig_rid=43ab045f-7fe0-4b09-92e8-5ece1a1b291d

वैज्ञानिक कारण- आपको पता होगा कि नहाते वक्त शरीर का तापमान कम हो जाता है। और रक्त संचार तेजी से होने लगता है। नहाते वक्त शरीर के दूसरे हिस्सों में तेजी से ब्लड फ्लो बढ़ता है। जबकि पेट में कम होने लगता है। खाना खाने के बाद हमारे अग्नाशय से पेप्सिन एंजाइम निकलता है जो खाने को पचाने का काम करता है, लेकिन अगर आप खाना खाने के तुरंत बाद नहा लेते हैं तो खाना पचाने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है। इसलिए खाना खाने के तुरंत बाद नहाने से बचना चाहिए। कोशिश करें कि पहले नहा लें उसके बाद ही खाना खाएं। इससे आपको अच्छी भूख लगेगी और खाना भी जल्दी पच जाएगा।

आयुर्वेदिक कारण- आयुर्वेद में कहा जाता है कि खाना खाने के बाद शरीर में अग्नि तत्व सक्रिय हो जाता है। अग्नि तत्व से खाना जल्दी पचता है। लेकिन खाना खाने के तुरंत बाद नहाने से ये अग्नि ठंडी पड़ जाती है। जिससे खाना देरी से पचता है। इसके अलावा खाना खाने के बाद नहाने से हाथ, पैर और शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ जाता है और पेट में कम हो जाता है। नतीजा अपच और पाचन संबंधी तमाम बीमारियों की सौगात के रुप में सामने आने लगता है। घर के बड़े-बुजुर्ग कहते हैं कि जीवन में हर चीज का एक समय है। आपको समय पर सभी काम करने चाहिए। ऐसा करने से आप जीवन भर कई परेशानियों से बच सकते हैं और स्वस्थ रह सकते हैं।

Back to top button