क्राइमबिग ब्रेकिंग

कांस्टेबल की हत्या या आत्महत्या !…..पुलिस क्वार्टर में फंदे पर लटकी मिली कांस्टेबल की लाश…..एसपी कार्यालय में थी पदस्थ…

जांजगीर 8 मार्च 2022। कांस्टेबल सीमा की मौत हत्या है या आत्महत्या ?….पुलिस इस सवाल की गुत्थी सुलझाने में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद ही ये साफ हो पायेगा कि आखिर कांस्टेबल सीमा फर्रे की फांसी पर लटकी लाश आत्मत्या है या फिर कुछ और…। आज सुबह पुलिस क्वार्टर में सीमा फर्रे का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला था। पड़ोसियों ने खिड़की से झांककर देखा तो शव लटका हुआ था, जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गयी।

सीमा जांजगीर एसपी कार्यालय में पदस्थ थी। मृतिका के पिता का आरोप है कि उसकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि उसकी हत्या हुई है। पिता के मुताबिक 2 दिन से बेटी से बात नहीं हो पायी थी,. बेटे को आज ही उसके पास भेजा था, लेकिन इसी बीच उसकी मौत की खबर मिली। बेटी की हत्या के बाद शव लटकाने का आरोप पिता ने लगाया है।

Back to top button