हेडलाइनपॉलिटिकल

“भाईजान अगला नंबर राजनांदगांव का है…” BJP ने भूपेश बघेल के कार्टून के साथ किया ये पोस्ट, लिखा, राजनांदगांव या जिहादगांव…?

रायपुर 11 मार्च 2024। लोकसभा चुनाव की रणभेरी किसी भी वक्त बज सकती है। उससे पहले सियासी दलों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। लिहाजा चुनावी संग्राम को लेकर दोनों पार्टियां हर तरह के दांव आजमा रही है। इधर राजनीतिक दलों में सोशल मीडिया वार भी शुरू हो गया है। इसी बीच भाजपा का एक ट्वीट सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

बीजेपी ने X हैंडल पर एक कार्टून पोस्ट किया है, जिसकी सोशल मीडिया में खूब चर्चा है। कार्टून में भूपेश बघेल सहित सांकेतिक रूप से कांग्रेस के अन्य नेताओं का भी कार्टून डाला गया है, जिसमें उन्होंने लिखा …भाईजान अगला नंबर राजनांदगांव का है… वहीं इस कार्टून के साथ भाजपा ने कैप्शन लिखा है .. राजनांदगांव या जिहादगांव… चुनाव आपका है।

आपको बता दें कि कांग्रेस ने पिछले दिनों ही प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की थी, जिसमें भाजपा ने रायपुर, दुर्ग, महासमुंद, राजनांदगांव, कोरबा और जांजगीर चांपा से प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। महासमुंद से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के चुनाव मैदान में उतरने की वजह से भाजपा के संतोष पांडेय के लिए चुनौती ज्यादा बढ़ गयी है। संतोष पांडेय को भाजपा हिंदुत्व के चेहरे के रूप में पेश करती रही है। ऐसे में भाजपा ने ये सवाल उसी संदर्भ में पूछा है.. राजनांदगांव या जिहादगांव….

Back to top button