हेडलाइन

बिग ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के स्वतंत्रता दिवस के संबोधन की खास बातें… 10 हजार शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू…

रायपुर, 15 अगस्त 2022। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज देश की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर बधाई और शुभकामनाएं दी।इस दौरान अपने संबोधन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जटिल न्याय प्रक्रियाओं को सरल बनाया जा रहा है।

जन्माष्टमी में कृष्णकुंज योजना की शुरूआत की जायेगी।

मुख्यमंत्री मितान योजना का लाभ 14 नगर निगमों में लोगों को मिल रहा है।

छोटे भूखंडों में खरीद बिक्री पर रोक हटायी, उसका सकारात्मक प्रभाव पड़ा है।

छत्तीसगढ़ी फिल्मों को बढ़ावा देने के लिए नया सेल गठन किया गया है।

राज्य के कर्मचारियों का अपने संबोधन में जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 26 जनवरी को कर्मचारियों के लिए 5 डे वीक लागू किया था, जिसका तुरंत क्रियान्वयन भी हो गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारियों और उनके परिवार के समाजिक सुरक्षा का ख्याल रखते हुए राज्य सरकार ने पुरानी पेंशन योजना प्रदेश में लागू की है।

10 हजार नये शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। इससे पहले 14500 स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया शुरु हुई थी, अब अब पूर्ण होने जा रही है। अगले शिक्षा से सत्र से साढ़े चार से ज्यादा स्कूलों को उत्कृष्ट स्कूल बनाये जायेंगे। दंतेवाडा़ में सभी हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल उत्कृष्ट होंगे।

Back to top button