हेडलाइन

NSUI के पूर्व जिलाध्यक्ष छेड़खानी मामले में गया जेल… FIR दर्ज होने के बाद से ही काट रहा था फरारी..

जांजगीर 10 मार्च 2023। NSUI के पूर्व जिलाध्यक्ष अंकित सिसोदिया ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया है। अंकित पर आरोप था कि उसने नाबालिग से छेड़खानी की है। जिला न्यायालय में समर्पण के बाद भेजा गया न्यायायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। अकलतरा थाना क्षेत्र के युवती ने छेड़छाड़ कर धमकाने का गंभीर आरोप लगाया था। आरोपी पर 20 अगस्त 2022 को एफआईआर दर्ज हुआ था, तभी से वो फरारी काट रहा था। इसी बीच उसने जमानत की याचिका भी दायर की थी, लेकिन जमानत याचिका खारिज होने के बाद उसने जिला न्यायालय जांजगीर में समर्पण कर दिया।

आपको बता दें कि अकलतरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिग छात्रा के साथ आरोपी अंकित आये दिन छेड़खानी करता था। स्कूल आने जाने के दौरान बीच सड़क पर रोक कर छेड़खानी, फोन पर गंदी गंदी बातें करना और कमेंट पास करता था। परिजनों द्वारा लड़के को समझाने का प्रयास भी किया गया लेकिन आरोपी अंकित अपनी हरकतों से बाज नहीं आया, जिसके बाद परिजनों ने अकलतरा थाना में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाया था। आरोपी अंकित सिसोदिया जांजगीर चांपा एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष थे। थाने में एफआईआर के बाद से आरोपी फरारी काट रहा था। पुलिस लगातार छापामार कार्रवाई कर रही थी, जिसके बाद एनएसयूआई संगठन ने अध्यक्ष के पद से निष्कासित कर दिया था।

Back to top button