हेडलाइन

CG- भ्रष्टाचार पर आर-पार: कांग्रेस विधायक के आरोपों पर भाजपा नेता का चैलेंज, बोले, सबूत है तो जांच करायें

बीजापुर 27 अप्रैल 2024। बीजापुर में कांग्रेस और भाजपा में भ्रष्टाचार को लेकर आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।  शुक्रवार को विधायक विक्रम मंडावी ने भाजपा नेता अजय सिंह पर निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार को लेकर प्रेस वार्ता किया था, शनिवार को भाजपा नेता अजय सिंह पलटवार करते हुए विधायक विक्रम मंडावी के आरोपों पर पलटवार किया। दरअसल बीजापुर के चिनागेल्लूर से तर्रेम मार्ग पर तोयानाला में रपटा एवं एपरोच रोड निर्माण कार्य जिला निर्माण समिति से कराया जा रहा है।

अजय सिंह ने कहा, कि 34 लाख के निर्माण कार्य को 49 लाख बता कर विधायक ने सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का काम किया है, जबकि निर्माण कार्य पूरा ही नहीं हुआ। यही नहीं निर्माण कार्य का भुगतान भी नही हुआ है, ऐसे में निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार का सवाल उठाना पूरी तरह से गलत है। अजय सिंह ने कहा कि संवेदनशील क्षेत्र के चलते सुरक्षा नही मिलने के चलते कार्य रोका गया था, जिस पर आधी अधूरी जानकारी के साथ केवल निर्माण से पहले फोटो के साथ प्रेस वार्ता कर विधायक विक्रम मंडावी ने भाजपा नेता अजय सिंह पर आरोप लगाया।

अजय ने कहा कि निर्माण कार्य 80% बचा हुआ है, ऐसे में विधायक ने कहा था कि ग्रामीणों की शिकायत मिली है, जबकि निर्माण कार्य पूर्ण नही हुआ है ऐसे में भ्रष्टाचार कैसा? पेटी ठेकेदार को कार्य देकर गुणवक्ताहीन निर्माण कार्य बताना जिसका कोई अनुबंध वा प्रमाण नहीं है। आधी – अधूरी जानकारी के साथ प्रेस वार्ता कर विधायक विक्रम ने बेबुनियाद आरोप लगाया है. यदि प्रमाण हो तो विधायक उसकी विभागीय उचित जांच कराएं। अजय सिंह ने कहा विधायक ने पिछले पांच सालो में जिस भ्रष्टाचार को अंजाम दिया, उसका प्रमाण के साथ मेने पिछले तीन सालों से लगातार उठाया लेकिन विधायक ने उसका जवाब नहीं दिया। देवगुड़ी निर्माण में भ्रष्टाचार, स्टेडियम निर्माण में, भवन निर्माण में भ्रष्टाचार, बीजापुर के विधायक ने चहेते ठेकेदार से मिलकर भ्रष्टाचार की सारी सीमा पार कर दी थी, जिसकी जांच बहुत जल्द भाजपा करेगी. विधायक केवल इंतजार करें ।

Back to top button