“मेरा मुख्यमंत्री बलात्कारी है”…. लोकसभा में बीजेपी सांसद ने दिया शर्मनाक वक्तव्य… विधानसभा में मचा बवाल, विधायक ने कहा- उसने अपनी बहन से की शादी
![](https://nwnews24.com/wp-content/uploads/2022/12/WhatsApp-Image-2022-12-21-at-01.05.49.jpeg)
रांची 21 दिसंबर 2022। “मेरा मुख्यमंत्री बलात्कारी है” लोकसभा में झारखंड के गोड्डा से भाजपा सांसद निशिंकांत दुबे ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेने के खिलाफ ये वक्तव्य दिया है। संसद में भाजपा सांसद के इस वक्तव्य पर झारखंड विधानसभा में जमकर बवाल हुआ है। मंगलवार को झारखंड विधानसभा में सत्ताधारी पार्टी के विधायकों ने निंदा प्रस्ताव पारित करने की मांग की।
भाजपा सांसद ने क्या दिया था संसद में वक्तव्य
लोकसभा में निशिकांत दुबे ने साहेबगंज में पहाड़िया जनजाति की रिबिका हत्याकांड के मामले में सवाल खड़ा किया था। निशिकांत ने कहा, मैं लगातार सदन में बांग्लादेशी घुसपैठियों ने कब्जा कर लिया है, यह झारखंड सरकार के सहयोग से हो रहा है । पहाड़िया जनजाति की एक लड़की से शादी कर ली और उसके 50 टुकड़े कर दिए और आजतक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अगर यह हत्या मुंबई, कोलकाता, दिल्ली में मर्डर होता तो देश की मीडिया खड़ी रहती। इसके पीछे वजह है हमारा मुख्यमंत्री खुद बलात्कारी है। महाराष्ट्र सरकार ने मामले में सीबीआई जांच के लिए कहा है।
झारखंड विधानसभा में मचा बवाल
विधायक प्रदीप यादव ने कहा, इस वक्त विधानसभा चल रहा इस दौरान लोकसभा भी चल रहा है। लोकसभा में एक माननीय सदस्य ने झारखंड की तौहीन की है। बगैर आरोप सिद्ध हुए मुख्यमंत्री पर पर अमर्यादित टिप्पणी की। वह सदस्य जिसके रिश्ते खुद गंदे हैं उसने अपनी बहन से शादी किया है। वह सवाल खड़े कर रहा है। वह झूठा आदमी है। सदन एक निंदा प्रस्ताव पास करे और लोकसभा अध्यक्ष को भेजा जाए। ऐसे लोगों की सदस्यता जानी चाहिए। विधायक सुदिव्य सोनू ने भी सदन में खड़े होकर निंदा प्रस्ताव का समर्थन किया और कहा झारखंड की गरिमा का सवाल है बिल्कुल निंदा प्रस्ताव पास होना चाहिए महोदय। मैं प्रदीय यादव जी की मांग का समर्थन करता हूं। संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने कहा, सीएम पर की गयी टिप्पणी गलत है। बिल्कुल निंदा प्रस्ताव पास होना चाहिए।