Uncategorized @hiबिग ब्रेकिंगहेडलाइन

CG ब्रेकिंग- 12 माओवादी ढेर: जवानों ने मुठभेड़ में 12 माओवादियों को मार गिराया, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जवानों को दी बधाई

बीजापुर 10 मई 2024। नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में आज मुठभेड़ में जवानों ने 12 माओवादियों को मार गिराया है। सभी के शव भी बरामद कर लिए गए हैं। सुबह से चल रहे मुठभेड़ के बाद देर शाम भी जवानों के द्वारा क्षेत्र में सर्चिंग किया जा रहा है। वहीं मुठभेड़ के दौरान डीआरजी और एसटीएफ के दो जवानों के घायल होने की खबर है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माओवादियों को मार गिराने पर इस मुठभेड़ में शामिल जवान और अधिकारियों को बधाई दी है। आपको बता दे पिछले 120 दिनों में जवानों 100 से अधिक माओवादियों को ढेर कर बड़ी संख्या में हथियार बरामद कर जब्त किया है।

जानकारी के मुताबिक आज शुक्रवार का एक बार फिर बीजापुर जिला के पीड़िया के जंगल में सर्चिंग पर निकले थे। सर्चिंग के दौरान ही जवानों का माओवादियों के साथ मुठभेड़ हो गया। सुबह से शाम तक चले इस मुठभेड़ में जवानों को बड़ी कामयाबी मिली है। बताया जा रहा है कि जवानों की ताबड़तोड़ फायरिंग में 12 नक्सली ढेर हो गये। जवानों सभी माओवादियों के शव बरामद कर लिये है। जवानों को मिली इस बड़ी सफलता के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा बयान सामने आया है। सीएम साय ने कहा कि बीजापुर में हुए नक्सली मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

सीएम साय ने कहा कि मुठभेड़ खत्म हो गई है। 12 नक्सलियों के शव बरामतद किए जा चुके हैं। आपको बता दें कि 30 अप्रैल को नारायणपुर और कांकेर की सीमा पर बड़ा नक्सल ऑपरेशन चलाया गया। करीब 9 घंटे तक चली मुठभेड़ में जवानों ने 10 नक्सलियों को मार गिराया था। मारे गए नक्सलियों में से 2 की पहचान डीवीसीएम जोगन्ना और डीवीसीएम विनय उर्फ अशोक के रूप में हुई थी।आपको बता दे पिछले 120 दिनों में जवानों 100 से अधिक माओवादियों को ढेर कर बड़ी संख्या में हथियार बरामद कर जब्त किया है। जवानों के द्वारा लगातार की जा रही इस कार्रवाई से अब लगातार माओवादी पीछे हटने के साथ ही पुलिस के सामने आत्मसमर्पण भी कर रहे है।

 

Back to top button