हेडलाइनटॉप स्टोरीज़पॉलिटिकल

CG Breaking: भाजपा जिलाध्यक्ष की सड़क हादसे में मौत, कार्यालय प्रभारी की हालत नाजुक, BJP नेता की कार दुर्घटनाग्रस्त

CG Breaking: भाजपा जिलाध्यक्ष की सड़क हादसे में मौत, कार्यालय प्रभारी की हालत नाजुक, BJP नेता की कार दुर्घटनाग्रस्त

CG Breaking: भाजपा जिलाध्यक्ष की सड़क हादसे में मौत, कार्यालय प्रभारी की हालत नाजुक, BJP नेता की कार दुर्घटनाग्रस्त कोण्डागांव 6 मार्च 2024। भीषण सड़क हादसे में भाजपा नेता की मौत हो गयी है। घटना कोंडागांव की बतायी जा रही है। हादसा उस वक्त हुआ, जब एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी। टक्कर इतना जोरदार थी कि कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलावर कपाड़िया की मौके पर ही मौत हो गयी।

यह भी पढ़े:-  ट्रांसफर ब्रेकिंग: जनपद पंचायत CEO का तबादला आदेश जारी, 12 जनपद CEO को मिली नयी पदस्थापना, देखिये लिस्ट,

जानकारी के मुताबिक भाजपा अल्पसंख्या मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलावर कपाड़िया पार्टी के काम से कोंडागांव से जगदलपुर जा रहे थे। कार में भाजपा के कई प्रमुख कार्यकर्ता शामिल थे। इस दौरान मवेशी और सड़क पार कर रहे बच्चें को बचाते हुए तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी।

घटना में जहां भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलावर कपाड़िया की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं, भाजपा जिला कार्यालय प्रभारी संतोष पात्रे गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना सिटी कोतवाली कोण्डागांव अंतर्गत एनएच 30 पर घटी है। घायल का कोण्डागांव के जिला अस्पताल में उपचार जारी है। वहीं जिलाध्यक्ष का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

CG Breaking: भाजपा जिलाध्यक्ष की सड़क हादसे में मौत, कार्यालय प्रभारी की हालत नाजुक, BJP नेता की कार दुर्घटनाग्रस्त

यह भी पढ़े:- रापचिक लुक और टनाटन फीचर्स के संगम ने Yamaha RX 100 को पहनाया ताज,देखे कीमत

रापचिक लुक और टनाटन फीचर्स के संगम ने Yamaha RX 100 को पहनाया ताज,देखे कीमत

Back to top button