बिलासपुर 17 फरवरी 2023। बिलासपुर में एक ही घर में पति-पत्नी की लाश मिली है। अब ये आत्महत्या है या हत्या? पुलिस जांच में जुटी हुई है। घटना बेलगहना की बतायी जा रही है। आशंका है कि पति ने पहले अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या की और फिर खुद भी फांसी पर लटककर जान दे दी। पुलिस इस पूरी घटना की जांच में जुट गयी है।
जानकारी के मुताबिक बेलगहना पुलिस चौकी क्षेत्र के करवा गांव में एक मकान में पत्नी और पति की लाश मिली। घटना की सूचना पुलिस को स्थानीय लोगों ने दी। जिसके बाद पुलिस टीम पहुंची। पत्नी की लाश जमीन पर तो पति फंदे पर लटका था। जानकारी के मुताबिक दोनों बैगा जाति के थे और दोनों शराब पीने के आदी थे। शादी के 12 साल भी दोनों का कोई संतान नहीं था।
जानकारी के मुताबिक शराब को लेकर ही पति और पत्नी में विवाद होता था। घटना के पीछे भी यही वजह बतायी जा रही है। आशंक है कि पहले पत्नी की हत्या की गयी और फिर पति ने आत्महत्या कर ली।