हेडलाइनबिग ब्रेकिंग

चुनाव ट्रेनिंग से लौट रहे शिक्षक हुए हादसे का शिकार, ट्रक ने मारी टक्कर, प्रशिक्षण के बाद लौट रहे थे प्रधान पाठक

बिलासपुर 27 अप्रैल 2024। चुनाव ड्यूटी से लौट रहे एक शिक्षक जहां हादसे का शिकार हो गये, तो वहीं दूसरी तरफ से चुनाव प्रशिक्षण से लौट रहे एक और शिक्षक को वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। घटना में रामविलास कहार नाम के शिक्षक की जान चली गयी। जानकारी के मुताबिक रामविलास कहार कोटा विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला खोगसरा में पदस्थ थे। चुनाव कार्य के मद्देनजर उनका प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है, जिसके तहत शिक्षक को बोदरी चकरभाठा बिलासपुर में चुनाव प्रशिक्षण चल रहा था।

शुक्रवार को भी वो चुनाव प्रशिक्षण के लिए बोदरी,चकरभाठा गये थे। शाम चार बजे चुनाव प्रशिक्षण के बाद वो वापस बिलासपुर लौट रहे थे। रात करीब 8 बजे ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। घटना में मौके पर ही शिक्षक की मृत्यु हो गयी।

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शनिवार को पोर्टमार्टम के बाद उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिजनों के मुताबिक प्रधान पाठक रामविलास कहार के घर से स्कूल की दूरी 70 से 80 किलोमीटर है। लौटने के दौरान घर से करीब 7 किलोमीटर दूर, उनकी बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी।

 

चुनाव ड्यूटी से लौट रहे शिक्षक भी हुए थे हादसे का शिकार

चुनाव ड्यूटी में लगे एक शिक्षक के साथ हादसा हो गया। स्ट्रांग रूम में चुनाव सामिग्री जमा कराकर लौट रहे शिक्षक के साथ हादसा हो गया। घटना में शिक्षक की मृत्यु हो गयी। हादसा सुबह 4 बजे के करीब हुआ है। जानकारी के मुताबिक चुनाव कार्य पूर्ण होने के बाद शिक्षक खेलन सिंह पटेल अपने घर लौट रहे थे। बालोद थाना क्षेत्र के दल्लीराजहरा चौक की बतायी जा रही है।जानकारी के मुताबिक शिक्षक खेलन सिंह पटेल माध्यमिक शाला तरौद में पदस्थ थे। चुनाव में उनकी ड्यूटी मतदान केंद्र क्रमांक 38 दिव्यांग मतदान केंद में लगी थी। चुनाव कार्य संपन्न कराने के बाद शाम करीब 7 बजे से वो जिला मुख्यालय लौटे। उसके बाद मतदान सामिग्री जमा कराते-कराते देर रात हो गयी।तड़के करीब 4 बजे वो मतदान सामिग्री जमाकर लौट रहे थे, इसी दौरान किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना स्थल पर ही उनकी जान चली गयी। सुबह आने-जाने वाले राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद शव को पुलिस ने कब्जे में लिया। बालोद पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुटी।

 

Back to top button