टॉप स्टोरीज़बिग ब्रेकिंग

CG: खुद को सऊदी अरब का नागरिक बताकर देते थे डॉलर का लालच, फिर लोगों पैसे ऐंठकर कर हो जाते थे रफूचक्कर,और अब…

धमतरी 15 दिसंबर 2023। खुद को सऊदी अरब का विदेशी नागरिक बताकर दुकानों में जाकर डॉलर के बदले भारतीय करेंसी की मांग कर धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि बीते 20 सितंबर 2023 को प्रार्थी श्रवण साहू निवासी मोहंदी ने थाना मगरलोड में रिपोर्ट दर्ज कराया कि,उसी दिन प्रार्थी के छड़ सीमेंट के दुकान में एक अज्ञात काले रंग की कार में एक पुरुष,एक महिला, पहुंचा।और फिर खुद को विदेशी नागरिक सऊदी अरब का बताकर प्रार्थी से एक डालर का नोट 500 रूपये के नोट के बदले 2000 रूपये का नोट देगें कहने पर प्रार्थी ने अपने घर में रखे आलमारी से 500-500/- रूपये के 140 नोट कुल 70000/- रूपये को निकालकर उक्त अज्ञात लोगों को दे दिया। जिसके बाद महिला पुरूष दोनों कार से पैसा लेकर आने के बहाने प्रार्थी को पैसा दिये बिना फरार हो गए। वहीं प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना मगरलोड में धारा 420, 34 भादवि. कायम कर विवेचना में लिया गया।

वहीं थाना प्रभारी मगरलोड एवं सायबर सेल तकनीकी द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए विवेचना दौरान अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु घटना स्थल में और आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया, वहीं अज्ञात आरोपियों की पता तलाश करते हुये घटना स्थल ग्राम मोहंदी मगरलोड से धमतरी, कांकेर, कोण्डागांव, जगदलपुर, दंतेवाड़ा तक लगे सीसीटीवी फुटेज को बारीकी से देखा गया वहीं घटना में करीबन 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरा को देखा गया एवं सायबर सेल तकनीकी धमतरी के द्वारा तकनीकी साक्ष्यों की मदद लेकर लगातार अज्ञात आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी। सायबर सेल तकनीकी टीम के द्वारा अज्ञात आरोपियों का जिला रायपुर के आसपास होने की सूचना पर सायबर सेल एवं थाना मगरलोड की टीम के द्वारा अज्ञात आरोपियों को कड़ाई से पूछताछ करने पर उक्त घटना को स्वीकार करने पर आरोपी इस्माईल अली पिता काजम अली उम्र 46 वर्ष, पता श्रीनगर इमाम बरगद हसमी हाल पता लछपत नगर 140-02 दिल्ली (2-53, 2 FLOOR) और कातिमा अली पति मोहम्मद इस्माईल अली उम्र 41 साल पता श्रीनगर इमाम बरगद हसमी हाल पता लछपत नगर 140-02 दिल्ली (2-53, 2 FLOOR) को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 12 नग विदेशी नोट,1 महिंद्रा एक्सयूवी 500 कीमती दस लाख रु.एवम नगदी रकम तीस हजार जप्त कर विधिवत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

उक्त आरोपियों को पकड़ने में सायबर सेल तकनीकी प्रभारी उप निरीक्षक रमेश साहू, थाना प्रभारी मगरलोड उप निरीक्षक चन्द्रकांत साहू एवं सायबर सेल से प्र.आर. देवेन्द्र राजपूत, आर. कमल जोशी, धीरज डड़सेना, मुकेश मिश्रा, कृष्ण कन्हैया पाटिल, आनंद कटकवार, विरेन्द्र सोनकर, युवराज ठाकुर, योगेश ध्रुव, मनोज साहू, फनेश साहू, विकास द्विवेदी, झमेल राजपूत थाना मगरलोड से आर. विमल पटेल एवं गोपाल चन्द्राकर की भूमिका रही है।

Back to top button