संविदा कर्मी होंगे नियमित…इस राज्य में मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान…
ओडिशा 15 अक्टूबर 2022: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अपने जन्म दिन से ठीक एक दिन शनिवार को पहले प्रदेश से संविदा प्रथा का अंत करने की घोषणा करते हुए राज्य वासियों को दीपावली का बड़ा तोहफा दिया है।
पटनायक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स से वीडियो जारी कर घोषणा करते हुए कहा, आज का दिन मेरे लिए सबसे खुशी का दिन है। प्रदेश में संविदा रोजगार व्यवस्था को हमेशा के लिए बंद करने का फैसला लिया गया है। मैं इस दिन का लंबे समय से इंतजार कर रहा था। पटनायक ने कहा कि ओडिशा में संविदा रोजगार का युग समाप्त हो गया है। आइए हम सभी और अधिक दृढ़ संकल्पित हों और खुद को लोगों की सेवा में लगाएं।
ଆଜି ମୋ ପାଇଁ ସବୁଠୁ ବଡ଼ ଖୁସିର ଦିନ। ରାଜ୍ୟରେ କଣ୍ଟ୍ରାକଚୁଆଲ୍ ନିଯୁକ୍ତି ବ୍ୟବସ୍ଥା ସବୁଦିନ ପାଇଁ ବନ୍ଦ କରିବାକୁ ନିଷ୍ପତ୍ତି ହୋଇଛି। ବହୁତ ଦିନଧରି ମୁଁ ଏ ଦିନକୁ ଅପେକ୍ଷା କରିଥିଲି। ଓଡ଼ିଶାରେ କଣ୍ଟ୍ରାକଚୁଆଲ୍ ନିଯୁକ୍ତିର ଯୁଗ ଶେଷ ହୋଇଛି। ଆସନ୍ତୁ ଆମେ ସମସ୍ତେ ଆହୁରି ନିଷ୍ଠାପର ହୋଇ ଲୋକଙ୍କ ସେବାରେ ନିଜକୁ ନିୟୋଜିତ କରିବା। pic.twitter.com/4dcIUmlMpS
— Naveen Patnaik (@Naveen_Odisha) October 15, 2022
मुख्यमंत्री पटनायक ने 57 हजार से ज्यादा संविदा कर्मचारियों को नियमित करने की घोषणा की है। इसमें 1,300 करोड़ रुपये खर्च होंगे। राज्य के मंत्रिमंडल ने इस संबंध में एक प्रस्ताव की पुष्टि की है। पटनायक ने अपने 76वें जन्मदिन से पहले ये बड़ी घोषणा की है।
कैबिनेट बैठक में लिया गया निर्णय
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया गया है। इस संबंध में सरकार की तरफ रविवार को विधिवत विज्ञप्ति प्रकाशित की जाएगी।
लोगों ने जताई खुशी
इधर, सीएम के एलान के के बाद प्रदेश के संविदा कर्मचारियों में खुशी का ठिकाना नहीं है। लोगों ने घरों से बाहर निकलकर खुशी मनाने के साथ नवीन को जन्म दिन से एक दिन पहले ही उन्हें जन्म दिन की बधाई देने के साथ ही उनके दीर्घायु की कामना की है।