बड़ी खबर: एकलव्य स्कूल में छात्राओं से कथित दुर्व्यवहार की शिकायत, CM साय ने दिए जांच के निर्देश

बीजापुर 13 सितम्बर 2026 । जिले के एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्राओं से कथित दुर्व्यवहार की शिकायत सामने आने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मामले का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने बीजापुर कलेक्टर विश्वदीप और पुलिस अधीक्षक को पूरे मामले की गंभीरता से जांच करने के निर्देश दिए हैं।
सीएम साय ने अधिकारियों से कहा है कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि जांच में किसी की भूमिका सामने आती है तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया है कि छात्राओं से जुड़ी शिकायतों को दबाने या मामले में कार्रवाई करने में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मामले में प्रशासन और पुलिस स्तर पर जांच की जा रही है। जांच के दौरान शिकायत की वास्तविकता, संबंधित लोगों की भूमिका और स्कूल प्रबंधन की ओर से उठाए गए कदमों की भी पड़ताल की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिया है कि यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी ने शिकायत को दबाने का प्रयास किया या कार्रवाई में लापरवाही बरती, तो उसकी जवाबदेही तय की जाएगी। मामले में जांच के निष्कर्ष के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
और पढ़ें:
- एक स्कूल की व्यवस्था पर 5000 स्कूलों के लिए निर्देश उचित नहीं, संजय शर्मा बोले, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप संकुल व्यवस्था संचालित करे विभाग, प्राचार्य अपने दायित्वों का समुचित निर्वहन कर रहे हैं
- सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर खनिज विभाग का त्वरित एक्शन, अवैध खनन एवं परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, रेत-मिट्टी और गिट्टी से लदे 4 ट्रैक्टर व 1 हाईवा जप्त
- 40वें नेशनल गेम्स की मेजबानी छत्तीसगढ़ को दिलाने की तैयारी, शासन और छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के बीच बेहतर समन्वय के लिए मुख्यमंत्री सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी को दी जाएगी विशेष जिम्मेदारी
सम्बंधित खबरें

बड़ी खबर: सरकारी मदद के नाम पर 74 वर्षीय महिला से दस्तावेजों पर हस्ताक्षर,...
8 minutes पहले
कोरोना- स्वाइन फ्लू का डबल अटैक, गरियाबंद में संक्रमण का बढ़ता खतरा, स्वाइन फ्लू...
21 minutes पहले
‘लंका दहन तो होकर रहेगा’” जेल से छूटते ही AAP कार्यकर्ता लव दुबे का...
32 minutes पहले




















