मनोरंजन

बिग बॉस फेम प्रियंका चौधरी पर लगा चोरी करने का आरोप, एक्ट्रेस के खिलाफ शिकायत दर्ज

Priyanka Chahar Choudhary: ‘बिग बॉस 16’ से लाइमलाइट में आईं प्रियंका चाहर चौधरी मुश्किल में फंस गई हैं। प्रियंका पर कपड़े चुराने और स्टाइल कॉपी करने का आरोप लगा है। विदेश में बसी मॉडल इशिता रेहा गुप्ता ने उन पर संगीन आरोप लगाए हैं और एक्ट्रेस के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई है। विदेश में बसी फैशन स्टाइलिस्ट इशिता रेहा गुप्ता ने प्रियंका पर न केवल उनके कपड़े चुराने का आरोप लगाया, बल्कि ये भी कहा कि न्यूज लीक होने के बाद उनकी पीआर ने इशिता को परेशान किया। चलिए जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला।

‘बिग बॉस 16’ की स्टार कंटेस्टेंट प्रियंका चाहर चौधरी ने शो में मन की बात कहने और जिद्दी होने के लिए सुर्खियां बटोरी थीं। अब प्रियंका एक अजीब विवाद में फंस चुकी हैं। ऐसा लगता है जैसे उनके आपस का झगड़ा अब सार्वजनिक हो गया है, क्योंकि उनकी एक्स-फ्लैटमेट ने उन पर चोरी, उत्पीड़न और उन्हें कॉपी करने का आरोप लगाया है। विदेश में बसी फैशन स्टाइलिस्ट इशिता रेहा गुप्ता ने प्रियंका पर न केवल उनके कपड़े चुराने का आरोप लगाया, बल्कि ये भी कहा कि न्यूज लीक होने के बाद उनकी पीआर ने इशिता को परेशान किया। इशिता ने प्रियंका के खिलाफ पुल‍िस में शिकायत दर्ज कराई है।

इशिता ने यह भी कहा कि उन्हें नहीं पता कि Priyanka Chahar Choudhary के कपड़े चोरी करने की खबर किसने लीक की, क्योंकि वह ऐसा करने वाली इंसान नहीं हैं। लेकिन बाद में जब इशिता ट्व‍िटर पर फर्जी आईडी में फंस गईं तो उन्होंने इसे खत्म करने और मामले को हमेशा के लिए सुलझाने का फैसला किया। इसलिए अब डिलीट किए गए ट्वीट में इशिता ने दावा किया कि प्रियंका चाहर चौधरी ने उनके 30 हजार पाउंड के कपड़े चुराए हैं। उनके ट्वीट में लिखा था, ‘वो औरत एक पीआर टीम के साथ दूसरों को परेशान करना बंद नहीं कर सकती। सिर्फ लोगों को इंप्रेस करने के लिए अच्छा बनने का नाटक किया। वह सोचती है कि मेरी तरह दिखने की कोशिश करके और मेरी तरह कपड़े पहनकर वह मेरे जैसी हो जाएगी। मेरे 30 हजार पाउंड से ज्यादा के कपड़े चुराए, मैंने कुछ नहीं कहा।’

इशिता ने अगले ट्वीट में लिखा ‘कपड़े चुराए तो हैं। मैंने उसे झाड़ा, लेकिन पता नहीं इसकी दुश्मन कौन है. मैं उस पर अब कमेंट नहीं करूंगी। ब्लॉक करने के बाद अगर वह मुझे स्टॉक और कॉपी करती है तो यह उसकी प्रॉब्लम है। लगता है पहले से ही इसके बहुत दुश्मन हैं। वैसे मांग लेती तो मैं दे देती, लेकिन पीआर करने का सही तरीका नहीं है। कुछ लड़ो इससे और खुद की लड़ाई पर पीआर करो। मुझे ऐसे अनाड़ियों के साथ जुड़ने में कोई दिलचस्पी नहीं है।’

प्रियंका और उनकी टीम पर परेशान करने के आरोप में इशिता ने मुंबई पुलिस में कंप्लेन दर्ज कराई है, उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘मेरे पास इस तरह की बेकार की बातों के लिए वक्त नहीं है। सारा डेटाबेस पुलिस के पास है और उसके बाद भी आप अटेंशन के लिए परेशान हैं’। इसके पहले उन्होंने ट्विटर पर इस बात को कहा भी था कि जब वह यूके से इंडिया वापस आएंगी, तो मुंबई पुलिस में इस बात की शिकायत दर्ज कराएंगी कि प्रियंका और उनकी पीआर टीम ने उन्हें स्टॉक किया और सोशल मीडिया पर परेशान भी किया, और अब वह इतने नीचे गिर गए हैं कि मुझ पर आरोप भी लगा रहे हैं।

Back to top button