हेडलाइन

‘भाजपा अध्यक्ष को पहले मानचित्र का अध्ययन कर केरल और तमिलनाडु में अंतर जानना चाहिए’…. नड्डा के आरोपों पर CM भूपेश बघेल का तीखा पलटवार… बोले- आदिवासियों का बुरा सोचने वालों को ईश्वर सदबुद्धि दें

रायपुर 10 सितंबर 2022। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और छत्तीसगढ़ सरकार पर कई आरोप लगाये थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन आरोपों पर तीखा जवाब दिया है। जेपी नड्डा के वीडियो को ट्ववीट कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उस बयान पर तंज कसा है, जिसमें नड्डा ने बस्तर में 71 आदिवासियों के मारे जाने की बात कही थी। नड्डा ने कहा था कि 71 आदिवासी भाई की मौत हो गयी और मुख्यमंत्री केरल में ताली बजा रहे थे।

मुख्यमंत्री ने उस वीडियो पर तीखा पलटवार करते हुए कहा है कि भाजपा के अध्यक्ष को पहले मानचित्र का अध्ययन करके केरल और तमिलनाडु में अंतर जानना चाहिए। तभी तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ में अंतर समझ आएगा। रघुपपति राघव राजा राम गाते हुए ताली बजाने से तो गोडसे को समस्या थी, आपको भी हो गयी? भारत जोड़ने निकले हैं, दर्द लाज़मी है आपका।

भूपेश बघेल ने आगे लिखा है कि झूठ बोलो.. बार बार झूठ बोलो..जोर जोर से बोलो बस्तर से सरगुजा तक मेरे सभी आदिवासी भाई-बहन सुखी रहें, प्रसन्न रहें। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बताएँ कि कहाँ 71 आदिवासियों की 2 दिन पहले मृत्यु हुई है? आदिवासियों का बुरा सोचने वालों को ईश्वर सदबुद्धि दें।

Back to top button