मनोरंजन

Bloody Daddy: एक्शन फिल्म ‘ब्लडी डैडी’ का फर्स्ट लुक रिलीज, शाहिद ने टीजर को लेकर भी दिया बड़ा अपडेट

Bloody Daddy : शाहिद कपूर को बॉलीवुड को मोस्ट चार्मिंग एक्टर कहा जाता है। उनकी पर्सनालिटी की फीमेल फैंस ही नहीं बल्कि कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस भी दीवानी हैं। ‘फर्जी’ से ओटीटी पर सक्सेसफुल डेब्यू करने के बाद बीते दिनों एक्ट्रेस कृति सेनन के साथ उनकी फिल्म अपकमिंग फिल्म का ऐलान किया गया। अब शाहिद ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर नई फिल्म का फर्स्ट पोस्टर रिलीज किया है, मूवी का टाइटल ‘ब्लडी डैडी’ (Bloody Daddy) है। पोस्टर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि शाहिद कपूर की ये फिल्म रोमांस और एक्शन से भरपूर होगी। पोस्टर में शाहिद का मैसी लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। पोस्टर शेयर करते हुए एक्टर ने बताया कि फिल्म का टीजर भी जल्द आने वाला है।

शाहिद कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ब्लडी डैडी का पोस्टर इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। इसमें शाहिद बेहद इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं। शाहिद का ये अंदाज सभी को खूब पसंद आ रहा है। इस मूवी का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है। फिल्म में मुख्य भूमिका में शाहिद कपूर के साथ अंकुर भाटिया भी हैं। शाहिद कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर इस पोस्टर को शेयर करते हुए बताया है कि इसका टीजर जल्द ही रिलीज होने वाला है। रिपोर्ट्स की मानें तो ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी। फैंस को इस मूवी का बेसब्री से इंतजार है।

https://www.instagram.com/p/Cq74iLlM-Pi/?utm_source=ig_embed&ig_rid=75cf6009-de50-49dc-97cb-ea7b5663bcbc

बताते चलें कि शाहिद कपूर इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। उनकी सीरीज फर्जी ने सभी का दिल जीत लिया है। ऐसे में अब शाहिद को ये एहसास हो गया है कि ओटीटी पर वो और भी बेहतर परफॉर्म कर सकते हैं। शाहिद कपूर अपनी एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी फिल्म कबीर सिंह इस बात की गवाही देती है। मूवी में शाहिद कपूर के साथ कियारा आडवाणी भी थी। इन दोनों की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। मालूम हो कि शाहिद कपूर की कई फिल्में पाइपलाइन में है।

Back to top button