मनोरंजन

Janhvi Kapoor: ‘विजय देवरकोंडा को शादीशुदा ही समझें’! जाह्नवी कपूर ने रश्मिका मंदाना की ओर किया इशारा?

मुंबई 27 अक्टूबर 2022 : बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ‘मिली’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हालांकि अब जाह्नवी ने कुछ ऐसा खुलासा किया है जिसके बाद से वह सुर्खियों में आ गई हैं। एक इंटरव्यू के दौरान जाह्नवी को अपने स्वयंवर के लिए तीन एक्टर को चुनने के लिए कहा गया था। जिसके बाद जाह्नवी ने कहा कि वह फिलहाल किसी को डेट नहीं कर रही हैं। हाल ही में उन्हें शिखर पहाड़िया के साथ देखा गया था जिन्हे जाह्नवी का एक्स भी माना जाता है।

बॉलीवुड बबल को दिए एक इंटरव्यू में, जब जाह्नवी को अपने ‘स्वयंवर’ के लिए तीन एक्टर्स को चुनने के लिए कहा गया, ‘धड़क’ अभिनेत्री ने ‘ऋतिक, रणबीर और टाइगर’ को चुना। लेकिन जल्द ही उन्होंने कहा कि रणबीर कपूर शादीशुदा हैं तो उन्हें इस लिस्ट में नहीं होना चाहिए। एक्टर्स के बारे में सोचते हुए जाह्नवी ने कहा, ‘यार सबकी तो शादी ही हो गई है’।

जाह्नवी कपूर ने कहा, ‘विजय देवरकोंडा प्रैक्टिकली शादीशुदा है’
जाह्नवी कपूर दूसरा नाम सोचने लगी, जब उनको विजय देवरकोंडा का नाम सुझाया गया, तब उन्होंने कहा, ‘वह प्रैक्टिकली शादीशुदा है।’ गौरतलब है कि खबरें हैं कि विजय देवरकोंडा इन दिनों रश्मिका मंदाना को डेट कर रहे हैं। दोनों को कई बार साथ देखा गया है। दोनों हाल ही में एयरपोर्ट पर देखें गए थे। कहा जा रहा है कि दोनों मालदीव में वेकेशन साथ मना रहे हैं।

जाह्नवी ने विजय को ‘चीज’ बताया था
इसके बाद जब स्वयंवर में शामिल करने के लिए जाह्नवी से विजय देवरकोंडा के बारे में पूछा गया तो, जान्हवी ने कहा, ‘उन्हें भी शादीशुदा ही समझना चाहिए, प्रैक्टिकली वो शादिशुदा ही हैं।’ सारा अली खान के साथ कॉफ़ी विद करण में जाह्नवी ने विजय को ‘चीज’ बताया था। गौरतलब है कि खबरें हैं कि विजय देवरकोंडा इन दिनों रश्मिका मंदाना को डेट कर रहे हैं। दोनों को कई बार साथ देखा गया है। दोनों हाल ही में एयरपोर्ट पर देखें गए थे, कहा जा रहा है कि दोनों मालदीव में वेकेशन साथ मना रहे हैं।

रश्मिका की ओर किया इशारा
इस बीच, विजय को कई मौकों पर रश्मिका मंदाना के साथ देखा गया है, और यह अफवाह है कि दोनों बीते दिनों कथित तौर पर एक साथ मालदीव छुट्टियां मनाने भी गए थे। हाल ही में विजय ने अपने रिलेशनशिप की अफवाहों के बारे में बात करते हुए कहा था कि जब लोग आपसे प्यार करते हैं तो आपकी जिंदगी के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने की कोशिश भी करते हैं, उन्हें इससे जरा भी दिक्कत नहीं होती हैं।
हाल ही में विजय देवरकोंडा ने अपनी फिल्म लाइगर से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फेल हो गई थी।

जाह्नवी कपूर जल्द फिल्म मिली में नजर आएंगी
जाह्नवी कपूर जल्द फिल्म मिली में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके अलावा सनी कौशल और मनोज पाहवा की अहम भूमिका होगी। वह मिस्टर और मिस माही में भी नजर आएंगी। इसमें वह राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी। वहीं वह फिल्म में वरुण धवन के साथ उनकी फिल्म गुड लक जेरी में नजर आई थी। विजय देवरकोंडा फिल्म लाइगर में नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। इस फिल्म में उनके अलावा अनन्या पांडे की अहम भूमिका थी।

Back to top button