मनोरंजन

फ्लाइओवर से हुई पैसों की बारिश, फ्लाईओवर पर खड़े होकर शख्स ने बरसाएं नोट, लूटने को उमड़ पड़ी लोगों की भीड़

बेंगलुरु 24 जनवरी 2023: कर्नाटक के बेंगलुरु में एक अजीबोगरीब वाकया देखने को मिला। यहां सिटी मार्केट के पास फ्लाईओवर पर चढ़कर एक शख्स हवा में 10 रुपये के नोट बरसाने लगा। उसके पास 10 रुपये के नोट के कई बंडल थे। एक एक करके वह बंडल खोलता गया और नोट बरसाता गया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्स अजीबोगरीब हरकत करते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एख शख्स फ्लाइओवर पर चढ़कर दस रुपये के नोट बरसा रहा है। उसके पास नोट के कई बंडल थे। एक एक कर वह बंडल खोलता गया और नोट बरसाता गया।

वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स फ्लाईओवर से नोट बरसा रहा है। नीचे खड़ी भीड़ उन नोटों को उठा रही है। जब शख्स ने नोट बरसाना शुरू किया तो वहां कई लोग एकत्रित हो गए। सभी लोग नोट उठाने में लग गए।

ये मामला बेंगलुरु सिटी मार्केट के पास फ्लाईओवर का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में दिख रहा शख्स कौन है, इसका अभी तक पता नहीं लगाया जा सका है। दूसरी ओर, पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये शख्स आखिर कौन था? उसने ऐसी हरकत क्यों की?

फिलहाल इस मामले की आरंभिक जांच में पता चला है कि इस शख्स ने 10- 10 रुपए के करीब 3 हजार रुपए हवा में उछाल दिए। पुलिस को आशंका है कि ये व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार हो सकता है। लॉ एंड ऑर्डर बिगाड़ने की धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस वाकये का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है, जिसमें एक शख्स खुलेआम फ्लाईओवर पर नोट हवा में उड़ा रहा है।

Back to top button